हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट की पिच से दूर जंगलों में क्या कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दिया अपडेट

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अभी क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं. सभी के मन में सवाल है कि वैभव ब्रेक पर क्या कर रहे हैं. अब वैभव ने खुद पोस्ट करके अपने सभी फैंस को अपडेट दिया है.

विज्ञापन
क्रिकेट से दूर क्या कर रहे हैं वैभव? (Image: ANI and Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 15 साल की उम्र में वैभव भारतीय T20I टीम के अहम सदस्य बन गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के समापन के बाद वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट से दूर हैं. वह हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय रहते हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि क्रिकेट से ब्रेक के दौरान वैभव सूर्यवंशी क्या कर रहे हैं. अब सूर्यवंशी ने पोस्ट डालकर अपडेट दिया कि वह जंगलों में घूम रहे हैं.

क्रिकेट की पिच से दूर क्या कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी?

भारतीय टीम अभी कोई T20I मैच नहीं खेल रही है और वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं. इसी बीच सूर्यवंशी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित बोर टाइगर रिजर्व में अपने साथियों के साथ जंगल सफारी पर निकल गए. बता दें कि सूर्यवंशी पुणे में स्थित राजस्थान रॉयल्स की अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं. यहां से खाली समय निकालकर वह अपने साथियों संग घूमने चले गए. सूर्यवंशी की जंगल सफारी से जुड़ी तस्वीरें कुछ दिनों पहले सामने आई थीं लेकिन अब वैभव ने खुद पोस्ट करके अपने सभी फैंस को अपडेट दिया है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या कुलदीप यादव फिर बैठेंगे प्लेइंग 11 से बाहर? गौतम गंभीर के बड़े फैसले ने दिया हिंट

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के लिए धमाकेदार रही जिम्बाब्वे सीरीज

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज निराशाजनक रही थी. तीन मैचों में वह सिर्फ 42 रन बनाने में सफल हुए. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज में सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले T20I मैच में अर्धशतक जड़ा और तीसरे T20I में 81 रनों की शानदार पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी कब करेंगे वापसी?

टीम इंडिया की जर्सी में वैभव सूर्यवंशी का कमबैक अब सीधे एशियन गेम्स 2026 में हो सकता है. 24 सितंबर से यह टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है. इससे पहले अगर भारतीय टीम की अफगानिस्तान या बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज तय होती है, तो सूर्यवंशी की वापसी पहले भी हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, प्रैक्टिस मैच में प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola