IND vs SL: क्या कुलदीप यादव फिर बैठेंगे प्लेइंग 11 से बाहर? गौतम गंभीर के बड़े फैसले ने दिया हिंट

Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले अभ्यास मैच खेला गया, जिसमें टीम मैनेजमेंट के एक कदम ने संकेत दिए कि कुलदीप यादव शायद पहला टेस्ट मैच नहीं खेलें.

Kuldeep Yadav

क्या कुलदीप बैठेंगे बाहर? (Image: ANI)

Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. टीम इंडिया ने इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट XI को अभ्यास मैच में हरा दिया. टीम इंडिया काफी आत्मविश्वास के साथ श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी. गौतम गंभीर के कार्यकाल में कुलदीप यादव को बेहद कम मौके मिले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में भी कुलदीप एक भी मैच नहीं खेले. फैंस को लग रहा है कि कुलदीप श्रीलंका में टेस्ट मैच तो जरूर खेलेंगे. हालांकि, अभ्यास मैच के दौरान गंभीर के एक फैसले ने फैंस के मन में फिर से संशय पैदा कर दिया है.

विज्ञापन

कुलदीप यादव को दूसरी पारी में नहीं दी गई गेंदबाजी

अभ्यास मैच की पहली पारी में कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. उन्होंने 18 ओवरों में 76 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. यादव बेहतरीन टच में नजर आए, लेकिन दूसरी पारी में उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ दूसरी पारी में एक ओवर भी नहीं फेंका. गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बैठाकर रखा. सारांश जैन, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करते नजर आए. कुलदीप को पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद दूसरी पारी में एक भी गेंद डालने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

गौतम गंभीर के इस फैसले ने दिया हिंट

कुलदीप यादव को दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं देना एक हिंट हो सकता है कि वह पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. कुलदीप यादव की तरह रवींद्र जडेजा और मानव सुथार लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं. तीन लेफ्ट आर्म गेंदबाजों को टीम में रखना शायद मैनेजमेंट को सही नहीं लगेगा. इसी वजह से ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट भी शायद यही सोच रहे थे, इसी वजह से कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया. कुलदीप को गेंदबाजी नहीं देना यह संकेत भी हो सकता है कि उनका खेलना पक्का है और मैनेजमेंट अन्य खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है. अब आखिरी फैसला कप्तान और कोच पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ