IND vs SL: पहले टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 4 स्टार खिलाड़ी, प्रैक्टिस मैच में प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

IND vs SL: टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच जीता. इस मैच में प्रदर्शन के आधार पर श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 चुनी जाएगी. आइए जानते हैं कि 15 सदस्यीय स्क्वाड में से कौन से 4 खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं.

sarfaraz khan prasidh krishna mohammed siraj shubman gill
1 / 6

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से हर एक मैच भारत के लिए अहम रहने वाला है. हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच खेला. कुछ खिलाड़ियों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं कि कौन से चार खिलाड़ी भारत की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी2 / 6

आकिब नबी को अभ्यास मैच की पहली पारी में गेंदबाजी नहीं कराई गई. दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने कोई विकेट नहीं झटका. इस प्रदर्शन के आधार पर उनकी प्लेइंग 11 में जगह बनना मुश्किल है. (Image: Auqib Nabi Instagram)

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा3 / 6

प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के अहम तेज गेंदबाज हैं. प्रैक्टिस मैच से पहले प्रसिद्ध के प्लेइंग 11 में शामिल होने की संभावना ज्यादा थी. हालांकि, गुरनूर बरार ने अभ्यास मैच में कुल 3 विकेट झटके और बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया. ऐसे में वह सिराज के साथ गेंदबाजी अटैक संभाल सकते हैं और प्रसिद्ध बाहर बैठ सकते हैं. (Image: ANI)

सारांश जैन

सारांश जैन4 / 6

सारांश जैन ने अभ्यास मैच में कुल 15 ओवर फेंके, लेकिन वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके. उन्हें छोड़कर सभी स्पिनरों ने विकेट अपने नाम किए. प्रदर्शन के आधार पर सारांश बाहर बैठ सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान5 / 6

सरफराज खान हाल ही में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बने हैं. वह साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में आए हैं. सरफराज को आते ही सीधे प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी. पहले ध्रुव जुरेल को खेलने का मौका मिल सकता है. अगर वह पहले टेस्ट में फेल हुए, तभी सरफराज के लिए जगह बन सकती है. (Image: ANI)

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 116 / 6

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन