हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अकेले टीम इंडिया पर भारी पड़े सोनल दिनुशा ने मैच के बाद क्या कहा? 2 शतक से श्रीलंका को दिलाया यादगार ड्रॉ

Sonal Dinusha: सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक जमाए. दूसरे मैच में उन्होंने 2 शतक बनाया और मुकाबला ड्रॉ करा दिया. मैच के बाद सोनल ने अपनी बैटिंग पर बात की है.

विज्ञापन
सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ दूसरे मैच में/ Image Source: Screengrab/ sony

Sonal Dinusha: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली थी. लेकिन दूसरे मैच में श्रीलंका ने वापसी की और मुकाबला ड्रॉ की तरफ मोड़ दिया. दूसरे मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऐसा लगा था कि भारतीय टीम पांचवें दिन मुकाबले को आसानी के साथ अपने नाम कर लेगी. लेकिन सोनल दिनुशा ने शानदार शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया और मुकाबला ड्रॉ कर श्रीलंका के हीरो बन गए. मैच के बाद उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं.

सोनल दिनुशा ने क्या कहा?

सोनल ने इस मैच में दोनों ही पारियों में श्रीलंका के लिए शतकीय पारी खेली. मैच ड्रॉ होने के बाद उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि मुझे उन लोगों का जिक्र करना चाहिए जिन्होंने मुझे यहां रन बनाने में मदद की. खासकर मुझे अपने कोचिंग स्टाफ का जिक्र करना चाहिए. उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया, और मेरे स्कूल के कोच, मेरे प्रांतीय कोच, मेरा परिवार और मेरे दोस्त भी. उन्होंने मेरी बहुत मदद की. तैयारी की बात करें तो, सबसे पहले यहां के मैदान पर, मुझे अंदाजा था कि विकेट टर्निंग पॉइंट्स पर खेलता है. इसलिए मैंने कुछ अच्छे अभ्यास सत्र भी किए. इसी वजह से मुझे रन बनाने का मौका मिला.”

इस सीरीज में सोनल ने 420 रन बनाए. इसपर उन्होंने कहा “हां, मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ रन बनाना एक सौभाग्य की बात है, एक खिलाड़ी के तौर पर यह बहुत खुशी की बात है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सोनल दिनुशा ने सीरीज में तीसरा शतक जड़कर बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

सोनल ने सीरीज में लगाए 3 शतक

कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सोनल ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 162 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 103 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक जमाया. उन्होंने 264 गेंदों में नाबाद 133 रन बनाए. दूसरी पारी में भारतीय टीम का कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सका और उन्होंने मुकाबले को ड्रॉ की तरफ मोड़ दिया. वहीं, पहले मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने 84 रनों का योगदान दिया था. सोनल ने अपनी प्रतिभा का हुनर पूरी दुनिया को दिखाया है.

विज्ञापन

मैच की बात करें तो भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में 89.4 ओवर में 290 रन बनाए और दूसरी पारी में फॉलोऑन मिलने के बाद टीम ने 154 ओवर में 429/9 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल का गजब कैच देख हैरान रह गया बल्लेबाज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola