India vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. इस मैच में भारत ने 351 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया. भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई. हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा? आइए जानते हैं.
शुभमन गिल ने दिया बयान
शुभमन गिल ने मुकाबला गंवाने के बाद कहा “हमारे लिए कई चीजें सही रहीं. कुछ विभागों में हमारी टीम को सुधार की जरूरत है. मैं अपनी टीम के स्कोर से काफी खुश था. हमें पता था कि मैच अंतिम तक जाएगा, मैं चाहता था कि कुलदीप के कुछ ओवर आखिरी तक बचे रहे. हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती थी. डेथ ओवरों में गेंदबाजी भी. हमें इस मैच में नहीं था कि हम आक्रमण कर रहे हैं या बचाव. ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है. ” गिल भारतीय टीम की गेंदबाजी से खुश नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने खराब फील्डिंग पर भी अपनी टीम को इशारा किया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए थे. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 82 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने 69 गेंदों में 57 रन बनाए. फिर केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंदों में 129 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के पूरे किए. इस मैच में राहुल ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. उनके अलावा नमनधीर ने भी 21 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड, अभिषेक शर्मा बने हीरो
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने कमाल का प्रदर्शन किया. सलामी बल्लेबाज और कप्तान शाई होप ने अंत तक मैदान नहीं छोड़ा और एक ओर से खड़े रहे. उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया और 162 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 17 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा अमीर जांगू ने भी अर्धशतक जमाया. उन्होंने 56 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कीमो पॉल ने 35 गेंदों में 44 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने इस तरह 48.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines