Cricketer Retirement: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद वैसे तो कई खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस कड़ी में ऐसे खिलाड़ी ने रिटायरमेंट लिया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। वो खिलाड़ी है वेस्टइंडीज टीम का जो वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नहीं थी। इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले अचानक संन्यास की घोषणा कर दी। उनके रिटायरमेंट की जानकारी 30 नवंबर की रात को आई जबकि 3 दिसंबर से यह सीरीज शुरू होनी थी। वह इस सीरीज में वेस्टइंडीज के स्क्वॉड का हिस्सा भी थे।
कौन है वो खिलाड़ी?
उस खिलाड़ी का नाम है वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डाउरिच (Shane Dowrich)। हालांकि, इससे पहले डाउरिच ने सिर्फ एक वनडे मुकाबला 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। लेकिन हाल ही में सुपर 50 कप में शानदार खेल के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी हुई थी। पर सीरीज शुरू होने से पहले अचानक उन्होंने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। डाउरिच वैसे तो टीम वेस्टइंडीज के लिए ज्यादातर टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने टीम के लिए जून 2015 से दिसंबर 2020 तक 35 टेस्ट मैच खेले। उनके नाम 1570 रन भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी, टीम इंडिया को मिले 3 कप्तान; देखें पूरा स्क्वॉड
4 साल बाद हुई थी वापसी
डाउरिच वैसे तो वनडे टीम में वापसी का इंतजार कर रहे थे। उन्हें सुपर 50 कप में पांच पारियों में 78 की औसत से 234 रन बनाने का फल भई मिला। उनको टीम में जगह मिली। लेकिन अब उन्होंने संन्यास ले लिया है तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले अचानक वेस्टइंडीज के स्क्वॉड में बदलाव हो गया है। हालांकि, टीम के कप्तान शाय होप विकेटकीपिंग के विकल्प हैं। वहीं निकोलस पूरन भी टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं पर वह भी इस वक्त सेलेक्शन के लिए मौजूद नहीं हैं।
डाउरिच के अचानक संन्यास लेने के फैसले पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के डायरेक्टर माइल्स बासकॉम्बे ने कहा कि,’हम शेन का वेस्टइंडीज क्रिकेट में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद अदा करते हैं। वह एक अनुशासित और हार्ड वर्किंग क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने 2019 में एक यादगार सीरीज खेली थी जिसमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था। उसमें शेन डाउरिच ने शतक लगाया था। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’
यह भी पढ़ें:- राहुल द्रविड़ अभी दोबारा नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच! कहा- BCCI की तरफ से नहीं मिले Papers…
इंग्लैंड सीरीज के लिए विंडीज का स्क्वॉड
शाय होप (कप्तान/विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), एलिक एथानेज, यानकि कारियाह, किएसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, जोर्न ऑट्ली, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, ओशेन थॉमस।
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines