---विज्ञापन---

क्रिकेट

राहुल द्रविड़ अभी दोबारा नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच! कहा- BCCI की तरफ से नहीं मिले Papers…

Rahul Dravid Team India Head Coach Contract: हेड कोच दोबारा बनने पर जहां बीसीसीआई ने जानकारी दी थी। लेकिन राहुल द्रविड़ ने अपने बयान से पेंच फंसा दिया है।

Rahul Dravid Head Coach Contract: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने से जुड़ी जानकारी बुधवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई थी। अब गुरुवार को इस पर नया अपडेट सामने आया है। 30 नवंबर को दिल्ली में बीसीसीआई अधिकारियों के साथ टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और राहुल द्रविड़ के बीच मीटिंग हुई। इसमें आगामी सीरीज का स्क्वॉड तो चुना गया। साथ ही राहुल द्रविड़ ने अपने बयान से नया मोड़ ला दिया।

हेड कोच का कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया साइन!

इस मीटिंग के बाद से जानकारी सामने आई कि, राहुल द्रविड़ ने अभी तक बीसीसीआई द्वारा दोबारा हेड कोच बनाए जाने के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया है। उन्होंने एक बयान दिया जिसके हवाले से रिपोर्ट्स में बताया गया कि,’मैंने अभी तक कुछ साइन नहीं किया है। बीसीसीआई की तरफ से अभी तक पेपर्स नहीं आए हैं। बोर्ड को इसे ऑफिशियल करना होगा।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित शर्मा की वापसी, टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे हिटमैन; वनडे टीम में नया कप्तान!

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

BCCI ने शेयर किया था पोस्ट

बीसीसीआई द्वारा 29 नवंबर को बकायदा पोस्ट करते हुए राहुल द्रविड़ समेत सभी सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने की बात कही गई थी। अब एक दिन बाद राहुल द्रविड़ के बयान ने फिर से सभी बातों पर फिर से डिबेट शुरू करवा दिया है। राहुल द्रविड़ ने 2021 में टीम इंडिया की बतौर हेड कोच कमान संभाली थी। अब खबरें थीं कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2024 टी20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर फिलहाल अब ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वनडे के बाद टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हुई ये टीम, यूगांडा ने क्वालीफाई कर रचा इतिहास

https://twitter.com/ImRitika45/status/1730202903670149160

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका सीरीज पर ऐलान का इंतजार

अभी गुरुवार को हर भारतीय फैन को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का इंतजार है। इससे जुड़ी रिपोर्ट्स सामने आने लगी हैं। ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट में कप्तानी करेंगे। जबकि केएल राहुल को वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। अभी हालांकि, राहुल द्रविड़ के बयान के बाद हेड कोच के तौर पर कौन जाएगा इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। उम्मीद है कुछ ही देर में इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=I9YJRd74KmI

First published on: Nov 30, 2023 06:41 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola