IPL करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले 5 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में युवा प्लेयर्स का है दबदबा
IPL: क्रिकेटर जब बड़े टूर्नामेंट पर अपना डेब्यू करते हैं, तो उस समय वो दबाव में नजर आते हैं. हालांकि अब ये बहुत ही पुरानी बात नजर आती है. आज के समय में जब युवा खिलाड़ी बड़े मंच पर अपना डेब्यू करते हैं, तो पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हैं.

IPL: आईपीएल इतिहास में अब तक 11 खिलाड़ियों ने अपने करियर की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ा है. इस लिस्ट में 5 भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. वहीं इन 5 में से 4 युवा चेहरे हैं. अब यंग खिलाड़ी अब बड़े लेवल पर डेब्यू करते हैं, तो पहली ही गेंद को छक्का मारने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं. इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर बड़े मंच का दबाव बिल्कुल भी नहीं नजर आता है.
अनिकेत चौधरी
2 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने अपने करियर शुरुआत की शुरुआत छक्का जड़कर किया था. वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे. चौधरी अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे.
सिद्धेश लाड
3 / 6मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सिद्धेश लाड ने भी छक्के के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. लाड मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि फिलहाल वो आईपीएल में खेलते हुए नहीं नजर आ रहे हैं.
समीर रिजवी
4 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समीर रिजवी ने अपना आईपीएल मुकाबला खेला था. जहां पर उन्होंने गुजरात टाइंटस के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था. रिजवी इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी
5 / 615 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्का जड़कर कर दी थी. आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले वैभव बहुत ही कम मैचों में सुपरस्टार बनकर उभरे हैं.
अक्षत रघुवंशी
6 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला है. जहां पर उन्होंने अपने करियर की पहली गेंद पर विल जैक्स के खिलाफ छक्का जड़ा.