अगर हार्दिक पांड्या हुए IPL 2026 से बाहर, तो ये 5 खिलाड़ी उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. इस बीच फ्रेंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब इंजरी का शिकार हो गए हैं. जिसके कारण ही वो लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं.

Hardik Pandya
1 / 6
Hardik Pandya

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना खेलने उतरी. कप्तान पांड्या पीठ में दर्द होने के कारण मुकाबले से बाहर हो गए. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं. अगर पांड्या की इंजरी ज्यादा सीरियस होती है, तो मुंबई इन 5 खिलाड़ियों में से किसी एक को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ला सकती है.

विज्ञापन

विजय शंकर

विजय शंकर 2 / 6

स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बिके नहीं थे. ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या इस लीग में आगे नहीं खेल पाते हैं, तो विजय शंकर को मुंबई की टीम अपने साथ जोड़ सकती है.

विज्ञापन

महिपाल लोमरोर

महिपाल लोमरोर 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर भी मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा विकल्प साबित हो सकते हैं. महिपाल निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ ही साथ बीच के ओवरों में गेंदबाजी भी कर सकते हैं.

दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा 4 / 6

मुंबई की टीम बल्लेबाजी में जूझ रही है. ऐसे में फ्रेंचाइजी मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा को भी अपने साथ जोड़ सकती है. हुड्डा भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं. उन्हें आईपीएल में लंबे समय तक खेलने का अनुभव है.

विज्ञापन

अभिनव मनोहर

अभिनव मनोहर 5 / 6

निचले क्रम में बल्लेबाज की तलाश में लगी हुई मुंबई की टीम अभिनव मनोहर को भी रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती है. अगर वो इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें अगले सीजन में भी आजमाया जा सकता है.

सलमान निजार

सलमान निजार 6 / 6

मैच फिनिशर के रूप में मुंबई इंडियंस के पास सलमान निजार का भी विकल्प होगा. सलमान भी अंत के ओवरों में आकर तेजी से रन बनाने की कला जानते हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर मुंबई इंडियंस की नजरें होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन