नई दिल्ली: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे ईशान किशन इन दिनों अपनी दोहरे शतक की पारी को लेकर चर्चाओं में हैं और उनके इस पारी के बाद कई फैंस बढ़ गए हैं। हर कोई उनके ऑटोग्राफ के लिए तरस रहा है। रविवार को भी ऐसे ही एक प्रशंसक ने उनका ऑटोग्राफ लेना चाहा और वे मोबाइल पर सिग्नेचर करने जा ही रहे थे कि अचानक वे रुक गए और उन्होंने मना कर दिया। इससे उस प्रशंसक को तो बुरा लगा लेकिन किशन ने ऐसा करने के पीछे जो वजह बताई उसने सभी का दिल जीत लिया।
Ishan Kishan ने क्यों किया ऑटोग्राफ देने से इंकार ?
दरअसल ईशान किशन इन दिनों अपनी झारखंड की टीम की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। इसी के दौरान एक प्रशंसक ने ईशान किशन को अपना फोन पकड़ाते हुए उस पर ऑटोग्राफ देने का आग्रह किया था। ईशान इसके लिए तैयार थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि वहां पर पहले से ही एमएस धोनी का ऑटोग्राफ है तो उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया कि वह भारत के पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर के बगल में ऑटोग्राफ देने के स्तर तक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए उन्होंने अपने सिग्नेचर नीचे किए।
“माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं? – ईशान किशन
दरअसल ईशान किशन भी धोनी की ही तरफ झारखंड के रहने वाले हैं और वे पूर्व कप्तान की बेहद इज्जत भी करते हैं। वे हमेशा धोनी की प्रशंसा भी करते रहते हैं। ऐसे में वे धोनी के सिग्नेचर के ऊपर कैसे साइन कर देते। इसीलिए उन्होंने फैन की डिमांड पर अंत में धोनी के नीचे साइन किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन पांच देसी लड़कों पर बरसेंगे पैसे, फ्रेंचाइजी लगाएंगी जमकर बोली
वीडियो में सुना जा सकता है, ईशान किशन कह रहे हैं, “माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं? हम लोग अभी उतना पहुंचे नहीं वहां पर जहां, धोनी के ऑटोग्राफ के साथ अपना ऑटोग्राफ दें। मैं नीचे कर देता हूं, ठीक है।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
5 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines