वसीम अकरम की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया Asia Cup में जीत का प्रबल दावेदार
Edited By Arpit Pandey

Wasim Akram Asia Cup
Edited By Arpit Pandey

Wasim Akram Asia Cup
Asia Cup: एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें भी एक बार फिर 2 सितंबर को आमने-सामने होगी। खास बात यह है कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार इन दोनों टीमों के बीच फाइनल होगा।
वसीम अकरम ने कहा कि विश्वकप के आयोजन से पहले एशिया कप में गेंदबाजों की 50 ओवर फॉर्मेट में असली परीक्षा होगी। क्योंकि एशिया कप का आयोजन उपमहाद्वीप में हो रहा है। सभी टीमें यही परखना चाहेगी कि कौन सा गेंदबाज 10 ओवर फेक सकता है। क्योंकि चाहे वह भारत हो पाकिस्तान हो या फिर श्रीलंका सभी के पास गेंदबाज तो हैं लेकिन 10 ओवर करना बहुत अहम हो जाता है। क्योंकि फिलहाल गेंदबाजों को चार ओवर ही डालने की आदत पड़ी हुई है। ऐसे में विश्वकप से पहले एशिया कप इस तैयारीके लिए अच्छा मौका है। जिसमें सबसे ज्यादा गेंदबाजों की परीक्षा होगी।’
वसीम अकरम ने किसी भी एक टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताने से तो इंकार कर दिया। लेकिन उनका कहना है कि पिछले साल हमने भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होने की बात कही थी। लेकिन फाइनल मुकाबला श्रीलंका ने जीता था, जबकि भारत फाइनल तक पहुंच नहीं पाया था। ऐसे में इस बार के आयोजन में भी किसी एक की राह आसान नहीं है, यह तीनों टीमें खिताब की प्रबल दावेदार है।’
वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाल मैच को लेकर अकरम ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच बेहद अहम होता है, जिसे देखने के लिए बहुत से लोग तैयार रहते हैं। इस बार भी मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। वहीं उन्होंने श्रीलंका और बांग्लादेश को भी कम नहीं आंकने की बात कही है।
वसीम अकरम ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों के चयन को लेकर कहा कि दोनों ही टीमों का चयनकर्ताओं ने संतुलित चयन किया है। मुझे लगता है कि दोनों टीमें नए खिलाड़ियों को मौका दे रही हैं, ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा।
ये भी देखें: Team India Practice Camp Day 4, जानिए प्रैक्टिस कैंप की क्यों हुई हाई लेवल मीटिंग, ROHIT
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: