Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को सितंबर महीने में एक नया चीफ सिलेक्टर मिल सकता है. मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ना अब बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. वीवीएस लक्ष्मण ने खुद को इस रेस से अब बाहर कर लिया है. ऐसे में बोर्ड को अन्य 3 दिग्गजों की तलाश है. जिसमें किंग कोहली का खास भी शामिल है. बीसीसीआई अब सिर्फ बड़े दिग्गजों को ही इस पद पर बिठाना चाहती है.
रवि शास्त्री
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में नजर आ रहे हैं. मीडिया के मुताबिक बीसीसीआई एक बड़े नाम को चाहती है. रवि शास्त्री इससे पहले मुश्किल समय में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. अब वो दोबारा मुश्किल समय में जिम्मेदारी उठा सकते हैं. शास्त्री विराट कोहली के करीबी है. ऐसे में उनके इस रोल में आने से सीनियर खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हो सकता है. हालांकि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहा है.
वीरेंद्र सहवाग
दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी इस रोल के लिए चल रहा है. सहवाग ने इससे पहले हेड कोच की भूमिका के लिए भी अपना आवेदन दिया था. ऐसे में बीसीसीआई अब उन्हें इस अहम भूमिका को सौंप सकती है. सहवाग जैसे दिग्गज के ऊपर ही बीसीसीआई आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम चुनने का भार डालना चाहेगी. सहवाग और गौतम गंभीर का रिश्ता भी बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उनके लिए भी ये एक बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: WTC 2025-27: 9 टेस्ट बाकी, कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत? समझें पूरा गणित
वेंकटेश प्रसाद
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी ये भूमिका सौंपी जा सकती है. वेंकटेश प्रसाद ने संन्यास के बाद लंबे समय तक कोचिंग की है. प्रसाद भी खुलकर बोलते हुए कड़े फैसले ले सकते हैं. फिलहाल चीफ सिलेक्टर की भूमिका में ऐसा ही नाम चाहिए. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम चुनने की जिम्मेदारी भी नए चीफ सिलेक्टर की ही होने वाली है. ऐसे में वेंकटेश प्रसाद इस भूमिका को निभा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मैं क्यों मना करूंगा? टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
21 mins agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
36 mins agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
2 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
2 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
2 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज को लगा 9वां झटका, रदरफोर्ड हुए आउट
3 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines