मैं क्यों मना करूंगा? टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

वर्ल्ड कप 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब उन्होंने खुद ही अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया. भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Image Credit: X

Image Credit: X

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं. वह लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने. इसके बाद भी उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. भुवी ने भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में कमाल किया है. अब उन्होंने खुद ही भारतीय टीम में वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने क्या कहा?

भुवी को वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने की वकालत कई पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं. अब उन्होंने खुद टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा “अगर मुझे कॉल आए तो मैं मना क्यों करूंगा? मैं बिल्कुल तैयार हूं. सच कहूं तो मैं ठीक-ठीक नहीं बता सकता कि मैं कितना तैयार हूं. मेरा काम क्रिकेट खेलना है और इसीलिए मैं यूपी टी20 लीग में खेलने आया हूं. मैं यहां किसी और जगह जाने या किसी और स्तर पर पहुंचने के इरादे से नहीं आया हूं,”

विज्ञापन

आईपीएल को लेकर भुवी का मानना है कि वह टीम के लिए अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खेलते हैं. मैं यूपी टी-20 लीग भी किसी के कहने पर नहीं खेल रहा हूं. मेरी तैयारी कैसी है, यह तय करना मेरा काम नहीं है; बाकी सब चयनकर्ताओं का फैसला है. यूपी टी-20 लीग में भुवी लखनऊ फालकन्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं. यूपी टी-20 लीग के सीजन 4 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 34 मुकाबले खेले जाएंगे.

भुवी ने भारत के लिए आखिरी बार कब खेला?

भुवी ने लगभग 4 साल पहले टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने साल 2022 में भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच खेला. इसके अलावा इस साल ही उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्ल में अपना आखिरी वनडे मैच भारत के लिए खेला था. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ