VVS Laxman के इंकार के बाद ये 3 खिलाड़ी चीफ सिलेक्टर की रेस में शामिल, अगरकर को कर सकते हैं रिप्लेस  

Team India: टीम इंडिया के मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है. ऐसे में बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई है. इस रेस से अब दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण बाहर हो चुके हैं. ऐसे में उनके अलावा 3 और दिग्गज रेस में आ गए हैं.

Virat kohli and Ravi Shastri

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को सितंबर महीने में एक नया चीफ सिलेक्टर मिल सकता है. मौजूदा चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ना अब बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में बीसीसीआई उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. वीवीएस लक्ष्मण ने खुद को इस रेस से अब बाहर कर लिया है. ऐसे में बोर्ड को अन्य 3 दिग्गजों की तलाश है. जिसमें किंग कोहली का खास भी शामिल है. बीसीसीआई अब सिर्फ बड़े दिग्गजों को ही इस पद पर बिठाना चाहती है. 

रवि शास्त्री 

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में नजर आ रहे हैं. मीडिया के मुताबिक बीसीसीआई एक बड़े नाम को चाहती है. रवि शास्त्री इससे पहले मुश्किल समय में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. अब वो दोबारा मुश्किल समय में जिम्मेदारी उठा सकते हैं. शास्त्री विराट कोहली के करीबी है. ऐसे में उनके इस रोल में आने से सीनियर खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हो सकता है. हालांकि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनका रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहा है. 

विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग 

दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी इस रोल के लिए चल रहा है. सहवाग ने इससे पहले हेड कोच की भूमिका के लिए भी अपना आवेदन दिया था. ऐसे में बीसीसीआई अब उन्हें इस अहम भूमिका को सौंप सकती है. सहवाग जैसे दिग्गज के ऊपर ही बीसीसीआई आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम चुनने का भार डालना चाहेगी. सहवाग और गौतम गंभीर का रिश्ता भी बहुत अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में उनके लिए भी ये एक बड़ा रोड़ा साबित हो सकता है. 

वेंकटेश प्रसाद 

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी ये भूमिका सौंपी जा सकती है. वेंकटेश प्रसाद ने संन्यास के बाद लंबे समय तक कोचिंग की है. प्रसाद भी खुलकर बोलते हुए कड़े फैसले ले सकते हैं. फिलहाल चीफ सिलेक्टर की भूमिका में ऐसा ही नाम चाहिए. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम चुनने की जिम्मेदारी भी नए चीफ सिलेक्टर की ही होने वाली है. ऐसे में वेंकटेश प्रसाद इस भूमिका को निभा सकते हैं. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ