गुजरात के जिस गेंदबाज ने किया विराट कोहली को आउट, उसे मैच के बाद मिला जिंदगी का सबसे यादगार तोहफा

Vishal Jayswal Dismissed Virat Kohli: दिल्ली और गुजरात के बीच विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में विशाल जायसवाल ने विराट कोहली को आउट किया था. मैच के बाद इस गेंदबाज ने किंग कोहली से मुलाकत की और मैच बॉल साइन करवाया.

Vishal Jayswal Virat Kohli

Virat Kohli Signs Match Ball For Vishal Jayswal: गुजरात के लेफ्ट-आर्म स्पिनर विशाल जायसवाल ने अपने जिंदगी का सबसे यादगार दिन जिया. दरअसल उन्होंने 26 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आउट करने के बाद मैच की गेंद पर साइन करवा लिया. कोहली दिल्ली के लिए टूर्नामेंट में अपनी दूसरी पारी में शानदार फॉर्म में दिख रहे थे और उन्होंने 77 (61) रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड हासिल किया.

विज्ञापन

विशाल की फिरकी में फंसे कोहली

हालांकि, जब ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली लगातार दूसरी शतकीय पारी की तरफ बढ़ रहे हैं, तो उन्हें विशाल जायसवाल की बेहद खूबसूरत गेंद ने चकमा दे दिया. जब किंग कोहली अपने क्रीज से बाहर आकर लेफ्ट-आर्म स्पिनर की गेंद पर अटैक करने लगे, तब फ्लाइट और टर्न ने उन्हें मात दी और वो स्टंप आउट हो गए.

विज्ञापन

विराट के विकेट का जश्न

विशाल जयसवाल टीम इंडिया के इस सीनियर बैटर का विकेट हासिल करने बाद बेहद खुश नजर आए. हालांकि, उनकी खुशी यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने कोहली से मैच बॉल पर साइन भी करवाया और सोशल मीडिया पर स्टार बल्लेबाज के साथ एक तस्वीर शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बनी हुई है.

विज्ञापन

विशाल ने लिखा इमोशनल मैसेज

विशाल जयसवाल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में डोमिनेट करते हुए देखने से लेकर, एक ही मैदान पर उनके खिलाफ खेलना और उनका विकेट लेना, ये वो पल है जिसकी मुझे कभी कल्पना भी नहीं थी कि ये हकीकत बन जाएगा. विराट भाई का विकेट लेना कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. इस अवसर, इस सफर, और इस खूबसूरत खेल ने जो कुछ भी मुझे दिया है उसके लिए शुक्रगुजार हूं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ