Virat Kohli and Shubman Gill danced in Cape Town: केपटाउन में भारतीय टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी की है। सेंचुरियन में ब्लू टीम को बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वहीं रोहित एंड कंपनी ने मेजबान टीम को केपटाउन में सात विकेट से मात देते हुए हिसाब बराबर कर लिया है। विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपने एक्शन और रिएक्शन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। केपटाउन में जहां पहले उनका भगवान राम की तरह धनुष चलाने का एक्शन हो या एल्गर से बातचीत और फिर उन्हें गले लगाना। अब उनका गिल के साथ डांस भी चर्चा में आ गया है।
गिल-विराट का गरबा वायरल!
केपटाउन टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी फुल मस्ती में भी नजर आए। खासकर अनुभवी क्रिकेटर विराट कोहली और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल। मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बचपन का खेल खेलते हुए नजर आए। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इसे गरबा डांस भी बता रहे हैं।
बात करें केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल के प्रदर्शन के बारे में तो लो स्कोरिंग मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा। टीम के लिए पहली पारी में जहां गिल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद में 36 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं विराट कोहली ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंद में 46 रन की पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से छह चौके एवं एक छक्का निकला।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: जसप्रीत बुमराह का कोहराम, अपने खूंखार ‘पंजे’ से प्रोटियाज का किया शिकार
वहीं दूसरी पारी में गिल 11 गेंद में दो चौके की मदद से 10 और विराट कोहली 11 गेंद में 12 रन बनाने में कामयाब रहे। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम किया है। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ खत्म हो गई है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines