सफेद ढाढ़ी, थकी हुई आंखें और चेहरे पर शिकन! Virat Kohli की वायरल तस्वीर देख बैठ गया फैन्स का दिल

Virat Kohli: विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में किंग कोहली का नया लुक हर किसी को हैरान कर रहा है।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: ‘जब आपको हर चौथे दिन अपनी ढाढ़ी कलर करनी पड़े, तो समझ लीजिए आपका वक्त आ गया है।’ विराट कोहली ने जब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, तो उन्होंने अपने पोस्ट में यह बात लिखी थी। कोहली की यह बात सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी ही एक तस्वीर से जस्टिफाई हो रही है। विराट के नए लुक ने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। कोहली का वायरल हो रहा लुक देखकर फैन्स उनके वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट की अटकलें लगाने लगे हैं।

विज्ञापन

कोहली के नए लुक ने उड़ाए होश

दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें उनकी ढाढ़ी पूरी तरह से सफेद दिखाई दे रही है। कोहली के चेहरे पर थकान दिखाई दे रही है और आंखों में भी वो तेज दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके लिए विराट मशहूर हैं। कोहली की फोटो देखने के बाद तमाम फैन्स का दिल टूट गया है।

विज्ञापन

हर कोई उसी विराट कोहली जानता है, जो मैदान पर सिर्फ दहाड़ना जानता है। ऐसे में किंग कोहली का यह अवतार देखकर हर कोई परेशान और निराश है। फैन्स ऐसी भी अटकलें लगा रहे हैं कि कोहली टेस्ट-टी-20 के बाद वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान जल्द कर सकते हैं।

अक्टूबर में मैदान पर उतरेंगे विराट

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। वहीं, आईपीएल 2025 के बीच में ही कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, कोहली ने वनडे फॉर्मेट खेलना जारी रखा है। उम्मीद की जा रही है कि वह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में खेलना जारी रखा है। कोहली अब अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मैदान पर लौटेंगे। एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ