सिर्फ 2 मैच खेल विराट कोहली-रोहित शर्मा हुए 'मालामाल'! विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर मिली इतनी सैलरी

Rohit Sharma-Virat Kohli Salary: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा लिया और वो दो मैच खेलते हुए नजर आए. दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने एक-एक शतक भी जड़ा. सभी के मन में सवाल है कि आखिर उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेलने के कितने रूपये मिले हैं.

Rohit Sharma-Virat Kohli Salary

विराट-रोहित को कितने मिले पैसे?

Rohit Sharma-Virat Kohli Salary: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रोहित शर्मा और विराट कोहली सालों बाद खेलते हुए नजर आए. बताया जा रहा था कि वो दो-दो मैचों खेलेंगे और उनके टूर्नामेंट में दो मैच पूरे हो चुके हैं. रोहित और विराट ने VHT में सालों बाद उतरने के बावजूद शतक जड़े. घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए प्लेयर्स को अच्छी खासी सैलरी मिलती है. विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली को हिस्सा लेने पर सैलरी मिली है.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के प्लेयर्स को मिलते हैं कितने रूपये?

घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले प्लेयर्स का वेतन फिक्स होता है. लिस्ट A क्रिकेट में मैचों की संख्या पर पैसा मिलता है. नीचे सभी कैटेगरी और प्रति मैच कमाई की लिस्ट है:

विज्ञापन

सीनियर कैटेगरी (40 से ज्यादा लिस्ट A मैच)

  • प्लेइंग 11 – 60 हजार रूपये प्रति मैच
  • बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी – 30 हजार रूपये प्रति मैच

मिड लेवल कैटेगरी (21 से 40 लिस्ट A मैच)

  • प्लेइंग 11 – 50 हजार रूपये प्रति मैच
  • बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी – 25 हजार रूपये प्रति मैच

जूनियर कैटेगरी (0 से 20 लिस्ट A मैच)

  • प्लेइंग 11 – 40 हजार रूपये प्रति मैच
  • बेंच पर बैठे हुए खिलाड़ी – 20 हजारे रूपये प्रति मैच

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी की हुई 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से खास मुलाकात, राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने के बाद फोटो वायरल

विराट-रोहित को मिला कितना पैसा?

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लिस्ट A क्रिकेट में 40 से अधिक मैच खेले हैं. इसी वजह से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलने के लिए प्रति मैच 60 हजारे रूपये मिले. रोहित और विराट ने दो मैच खेले और ऐसे में उन्हें 1.20 लाख रूपये मिले. इसके अलावा डेली अलाउंस जैसे ट्रेवल और खाने का भी उन्हें पैसा मिलता है. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब 10 हजार रूपये होता है. विराट और रोहित अगर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते, तो शायद उन्हें इतने पैसे भी नहीं मिलते. ऐसे में दोनों कुछ हद तक दो खेलकर मालामाल हो गए.

विज्ञापन

विराट कोहली और रोहित शर्मा का VHT में प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रोहित शर्मा ने दो मैचों में 155 रन बनाए. सिक्किम के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 155 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं उत्तराखंड के खिलाफ दूसरे मैच में वो 0 पर आउट हो गए. विराट कोहली ने दिल्ली के लिए VHT में हिस्सा लिया और 2 मैचों में 208 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ