कौन हैं गुजरात के विशाल जायसवाल? जिन्होंने विराट-ऋषभ को शतक जड़ने से रोका, घातक गेंदबाजी से लूटी महफिल

Who is Vishal Jayswal: विराट कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का हिस्सा हैं और दिल्ली के लिए खेल रहे हैं. बेंगलुरु के CoE में गुजरात के खिलाफ दिल्ली का मैच चल रहा है. इस मुकाबले में विराट और पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया. दोनों शतक के करीब पहुंच गए लेकिन विशाल जायसवाल ने उन्हें आउट कर दिया. आइए पता करते हैं कि विशाल कौन हैं और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है.

Who is Vishal Jayswal

विशाल जायसवाल कौन हैं?

Who is Vishal Jayswal: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए विराट कोहली और ऋषभ पंत खेल रहे हैं. विराट कोहली ने पहले मैच में जहां शतकीय पारी खेली थी, तो वहीं ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. बेंगलुरु के CoE में 26 दिसंबर को विराट और ऋषभ दिल्ली के लिए टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेलते हुए नजर आए. गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दोनों ने कमाल किया और वो शतक के करीब बढ़ रहे थे. हालांकि, विशाल जायसवाल ने दोनों को शतक जड़ने से रोका और अपनी घातक गेंदबाजी से महफिल लूटी.

विज्ञापन

विराट-ऋषभ को शतक जड़ने से रोका

बेंगलुरु के CoE में गुजरात और दिल्ली की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 61 गेंदों में 77 रन बनाए. इस पारी में 13 चौके और 1 छक्का शामिल था. लग रहा था कि वो लगातार दूसरा शतक पूरा कर लेंगे. हालांकि, 22वें ओवर में गुजरात के लेफ्ट आर्म स्पिनर विशाल जायसवाल की गेंद पर विराट स्टंपिंग आउट हो गए. CSK के खिलाड़ी उर्विल पटेल ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

विराट कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने पारी को संभाला और उन्होंने शानदार अर्धशतक भी पूरा किया. पंत अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे और 70 रन पर पहुंच गए थे. 44वें ओवर में विशाल जायसवाल ने ऋषभ क्लीन बोल्ड कर दिया. विराट के बाद उन्होंने ऋषभ को भी शतक जड़ने से रोका. इसके अलावा उन्होंने अर्पित राणा को 10 और नीतीश राणा को 12 रन पर आउट कर दिया. 10 ओवरों में वो 42 रन देकर 4 विकेट झटकने में सफल हुए.

विज्ञापन

कौन हैं विशाल जायसवाल?

विशाल जायसवाल ने दिल्ली के खिलाफ धमाल कर दिया और अब वो सभी के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं. 27 साल के विशाल गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो लेफ्ट आर्म स्पिनर होने के साथ-साथ लेफ्ट हैंड बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने गुजरात के लिए 11 फर्स्ट क्लास, 12 लिस्ट A और 16 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने अक्टूबर 2022 में डेब्यू किया था और इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे.

अब तक अपने प्रोफेशनल करियर में उन्होंने 64 विकेट झटके हैं. जायसवाल सिर्फ गेंद ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है. उनके नाम लिस्ट A क्रिकेट में एक अर्धशतक भी है. विशाल आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ