पीएम मोदी की हुई 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से खास मुलाकात, राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने के बाद फोटो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Meets PM Modi: हाल ही में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में अपने प्रदर्शन से तहलका मचा रहे हैं. इसी वजह से उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक खास अवॉर्ड मिला था. अब वैभव सूर्यवंशी की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई और इससे जुड़ी खास फोटो भी सामने आ रही है.

Vaibhav Suryavanshi Meets PM Modi

वैभव ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Vaibhav Suryavanshi Meets PM Modi: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी लगातार फैंस के बीच चर्चाओं में रहते हैं. सूर्यवंशी मात्र 14 साल के हैं और पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी के दम पर नाम कमा रहे हैं. इसी वजह से हाल ही में उन्हें नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वैभव के लिए ये बेहद खास मौका था और इसे पीएम मोदी ने बेहद स्पेशल बना दिया. उन्होंने वैभव से खास मुलाकात की और उनके बीच बातचीत भी हुई.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिला पीएम मोदी से मुलाकात का मौका

5 से 18 साल के बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया जाता है. ये बच्चों को मिलने वाला भारत का सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से लगातार क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं, उनका नाम लिस्ट में आना लगभग तय नजर आ रहा था. उन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में 26 दिसंबर को बुलाया गया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. 19 अन्य बच्चों को भी ये खिताब मिला और पीएम मोदी ने सभी से मुलाकात की. उनकी इसी बीच वैभव सूर्यवंशी से भी भेंट हुई. इसी की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

2025 में वैभव सूर्यवंशी रहे चर्चा का विषय

जब गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की बात आती है, तो लोगों को लगता है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा या एमएस धोनी का नाम आएगा. हालांकि, 2025 में वैभव सबसे ज्यादा गूगल सर्च किए जाने वाले प्लेयर रहे. जब इस बात का खुलासा हुआ, तो फैंस एकदम हैरान रह गए. बिहार के मोतिहारी के रहने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाज वैभव ने अपने प्रदर्शन से कमाल कर दिया. इसी कारण वो लगातार चर्चा का विषय रहते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी VHT मैच में मचाया तहलका

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया. उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 190 रन बनाए. उन्होंने 226.19 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 16 चौके एवं 15 छक्के जड़े. वैभव सूर्यवंशी लिस्ट A क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. वैभव ने इसके पहले अंडर 19 एशिया कप में तहलका मचाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ