India vs Afghanistan 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया। जिसको टीम इंडिया ने 6 विकेट जीत लिया था। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। इस टी20 सीरीज के लिए टीम में विराट कोहली को भी शामिल किया गया है, हालांकि विराट कोहली पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद उम्मीद है कि विराट दूसरे टी20 मैच के लिए उपलब्ध होंगे। कोहली की प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद बड़ा सवाल ये उठ रहा कि किस खिलाड़ी की टीम से छुट्टी होगी।
विराट की वापसी से तिलक का कटेगा पत्ता!
पहले टी20 मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। पहले मैच में तिलक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उनको बल्लेबाजी में शुरुआत तो काफी अच्छी मिली थी लेकिन तिलक इस लय को आखिर तक नहीं बना पाए। पहले टी20 मैच में तिलक वर्मा के बल्ले से 22 गेंदों पर 26 रन निकले थे। अपनी पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 2 चौके और एक छक्का जड़ा था।
अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि दूसरे टी20 मैच को लेकर तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर निकाला जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली दूसरे मैच में वापसी करेंगे जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा को टीम में एक बदलाव तो करना ही होगा।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: शाहीन अफरीदी से अब्बास अफरीदी का क्या है रिश्ता? जिनको मिला डेब्यू का मौका
6 विकेट से जीता पहला मैच
पहले मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। 159 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारतीय टीम की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
6 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines