IND vs AFG: पहले टी20 के बाद दिखा KKR boys का जलवा, रिंकू की पारी से इंप्रेस हुआ अफगानी प्लेयर

India vs Afghanistan T20 Series: पहले टी20 मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का दिखा दोस्ताना। मैच के बाद एक-दूसरे के लगे गले।

Rinku Singh and Rahmanullah Gurbaz fun after the match India vs Afghanistan 1st T20I

मैच के बाद रिंकू के गले लगे रहमानुल्लाह गुरबाज़ Image Credit: Social Media

India vs Afghanistan T20 Series: भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भले ही भारतीय टीम की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली हो लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी छोटी और नाबाद पारी से एक बार फिर सभी को इंप्रेस किया। मैच में रिंकू सिंह ने 9 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 2 चौके लगाए।

विज्ञापन

मैच के बाद गले लगे रिंकू और रहमानुल्लाह गुरबाज़

अक्सर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों से एक अलग ही अंदाज में मैच के बाद मिलते हुए देखा जाता है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह से गले लगते हुए देखा गया। दरअसल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का आपस में बॉन्ड भी काफी अच्छा है। मैच के बाद गले मिलते हुए इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। अफगानिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ