Virat Kohli-Rohit Sharma Future: भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर वर्ल्ड कप 2023 के बाद से लगातार अटकलें लग रही हैं। इसी बीच गुरुवार को बीसीसीआई के अधिकारियों, टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ और पांचों सेलेक्टर्स के बीच बैठक हुई। इस बैठक में जहां साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम चुनी गई। वहीं विराट और रोहित के भविष्य व टी20 वर्ल्ड कप के कप्तान को लेकर भी फैसला लिया गया।
विराट Out, रोहित In
गुरुवार को हुई इस मीटिंग में जो सबसे बड़ी खबर निकलकर आई वो यह थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे। वहीं विराट कोहली की जगह शायद टी20 वर्ल्ड कप में नहीं बनेगी। अगर न्यूज 24 स्पोर्ट्स के सूत्रों की मानें तो विराट की जगह अब टी20 टीम में नहीं बन रही है। जबकि रोहित टीम में होंगे और वह कप्तानी करेंगे। यह बहुत ही चौंकाने वाली खबरे है, और इसको लेकर मैनेजमेंट बकायदा विराट से बातचीत करेगा और टीम के हित की बात रखेगा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं फिर से यही करूंगा,’ मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखने पर दिया बेतुका जवाब
विराट का व्हाइट बॉल करियर खत्म!
इससे एक और सवाल खड़ा होता है कि क्या अब विराट कोहली का व्हाइट बॉल करियर खत्म हो गया है। क्योंकि वनडे पर अब फोकस ज्यादा होगा नहीं। टी20 टीम में इस हिसाब से उनकी जगह नहीं बन रही है। खबरें ऐसी भी थीं कि विराट ने खुद कुछ वक्त तक व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूर रहने का समय मांगा है। इसके बाद ऐसी कई अटकलें लगने लगी हैं। यही कारण है कि साउथ अफ्रीका सीरीज में भी विराट वनडे व टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, इस सीरीज में रोहित भी दोनों टीम का हिस्सा नहीं हैं पर एक कप्तान के तौर पर रोहित जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी, टीम इंडिया को मिले 3 कप्तान; देखें पूरा स्क्वॉड
वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 3 मैच खेलेंगे रोहित?
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी इसके लिए भी रोहित नहीं उपलब्ध हैं। बचे सिर्फ तीन टी20 इंटरनेशनल जो जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने हैं। उस सीरीज में अगर रोहित खेले तो सिर्फ तीन मैच यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले वह खेलेंगे। हालांकि, आईपीएल में वह तैयारी कर सकते हैं लेकिन इंटरनेशनल एक्सपोजर शायद उन्हें इतना ही मिलेगा। उनके वनडे करियर को लेकर भी कई अटकलें लग रही हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines