IND vs SA: रुतुराज IN, पंत OUT... पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11! बदला लेने के लिए तैयार गंभीर की टीम

Team India Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे मैच पर सभी की नजर है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होने वाली है. कुछ बड़े प्लेयर्स चोटिल होने के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलावों की उम्मीद की जा सकती है. लग रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है.

Team India Playing 11

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

Team India Possible Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच होने वाला है. इस मुकाबले के लिए सभी बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. एमएस धोनी के होमटाउन में लंबे समय बाद कोई वनडे अंतर्राष्ट्रीय हो रहा है. शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स नहीं हैं. ऐसे में टीम में कुछ बदलाव होना तय है. ऋषभ पंत, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा को टीम में जगह मिली है. सभी के मन में सवाल है कि प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है. गौतम गंभीर की टीम जरूर टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

पहले वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी क्रम में सबसे ज्यादा समस्या मिडल ऑर्डर रहने वाली है. यशस्वी जायसवाल काफी समय से वनडे स्क्वाड का हिस्सा हैं और गिल के बाहर होने पर अब वो ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. मिडल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत, तिलक वर्मा और रुतुराज गायकवाड़ में से कोई एक खेल सकता है. हाल के समय में रुतुराज अच्छी फॉर्म में हैं. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया. गंभीर उनकी फॉर्म का फायदा नंबर 4 पर उठा सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर उतर सकते हैं.

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की कैसी होगी प्लेइंग 11?

साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है. कागिसो रबाडा चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं. एनगिडी, नांद्रे बर्गर और कॉर्बिन बॉश पर जिम्मेदारी रहेगी. क्विंटन डी कॉक टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहने वाले हैं, वहीं डेवाल्ड ब्रेविस मिडल ऑर्डर को संभाल सकते हैं.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ