नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली को देखने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते हैं और कोहली भी उनका खास ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार ये फैंस अपनी सीमा लांघ लेते हैं। पर्थ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब कोहली के रूम का वीडियो किसी ने शेयर कर दिया। इस पर विराट कोहली के नाराजगी जताने के बाद अब उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया है और इसे निजता का हनन बताया है।
जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची? – अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि’ पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब फैन्स ने हम पर जरा भी रहम नहीं किया लेकिन यह तो सबसे खराब चीज थी। बहुत ही घटिया और मानवता का उल्लंघन है। जो भी इसे देखकर यह सोचता है कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा, उसे पता होना चाहिए कि आप भी समस्या का हिस्सा हैं। थोड़ा आत्म संयम रखने से सबको मदद मिलती है। साथ ही जब आपके बेडरूम में ऐसा हो सकता है तो सीमा कहां बची? ‘
अनुष्का शर्मा का पोस्ट
विराट कोहली ने जताई नाराजगी
वहीं इस मामले पर विराट कोहली ने भी नाराजगी जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए उत्साहित होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है, लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी निजता के बारे में बहुत पागल महसूस कराया है।
विराट कोहली ने उठाया निजता का मुद्दा
विराट ने आगे लिखा कि ‘अगर मैं अपने होटल के कमरे में गोपनीयता नहीं रख सकता, तो मैं वास्तव में किसी भी व्यक्तिगत स्थान की अपेक्षा कहां कर सकता हूं ?? मैं इस तरह की कट्टरता और निजता के पूर्ण आक्रमण से ठीक नहीं हूं। कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की वस्तु न समझें।’
अभी पढ़ें – IND vs SA: ‘टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से जानबूझकर हारी है’…PAK के पूर्व कप्तान के बयान से मची हलचल
इस मामले में अब तक होटल प्रबंधन, बीसीसीआई या आईसीसी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines