---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, विराट कोहली की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, इस सीरीज में होगी वापसी!

Virat Kohli Injury Update: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जल्द ही टीम इंडिया के लिए मैदान पर वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं. उनकी इंजरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको भी बताते हैं कि वो कब तक टीम के लिए मैदान पर वापसी करने के लिए फिट हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

Virat Kohli Injury Update: टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. वो चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. इसी बीच अब उनकी इंजरी और टीम इंडिया में वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार विराट कोहली तेजी से ठीक हो रहे हैं और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं.

आईपीएल के फाइनल में हुए थे चोटिल

विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते हुए आईपीएल के फाइनल में चोटिल हुए थे. उन्होंने फाइनल में टीम के लिए कमाल की मैच जिताऊ पारी खेली थी. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनको स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन बाद में चोट के चलते उनको बाहर होना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में उनकी वापसी टीम इंडिया के साथ-साथ फैंस के लिए भी बड़ी गुड न्यूज है.

---विज्ञापन---

जल्द होगा वनडे टीम इंडिया का ऐलान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले 3-4 दिनों में किया जा सकता है. इस बात की पुष्टि बीसीसीआई की तरफ से उनको की गई है. टीम इंडिया की कमान एक बार फिर शुभमन गिल के हाथों में होगी और साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज और भी ज्यादा खास हो जाती है. 

ENG vs IND वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखस्थानसमय (भारतीय समय)
पहला वनडे14 जुलाई 2026 (मंगलवार)बर्मिंघम, एजबेस्टनदोपहर 3:30 बजे
दूसरा वनडे16 जुलाई 2026 (गुरुवार)कार्डिफ़, सोफिया गार्डन्सशाम 5:30 बजे
तीसरा वनडे19 जुलाई 2026 (रविवार)लंदन, लॉर्ड्सदोपहर 3:30 बजे

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड का ऐलान

---विज्ञापन---

First published on: Jun 19, 2026 12:00 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola