ENG vs IND: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड का ऐलान

Team India: भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है. BCCI ने T20I स्क्वाड का पहले ही ऐलान कर दिया था. अब वनडे स्क्वाड की घोषणा को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.

Team India

टीम इंडिया को लेकर बड़ा अपडेट (Image: AI Generated)

Team India: टीम इंडिया इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है. इसके बाद भारत की T20I टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलने वाली है. इसके लिए अब तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है. अब BCCI सचिव ने बता दिया है कि चयनकर्ता इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा कब करेंगे.

विज्ञापन

कब होगा टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान?

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान 22-23 जून तक हो सकता है. TOI से बात करते हुए BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘चयन समिति इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का स्क्वाड अगले 3-4 दिनों में चुनेगी.’ इसका अर्थ है कि अगले सोमवार या मंगलवार तक पता चल जाएगा कि इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण वनडे सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिलेगी और किन्हें बाहर बैठना पड़ेगा.

विज्ञापन

विराट कोहली की वापसी पर भी आया अपडेट

विराट कोहली चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. विराट की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी से बहुत जल्दी रिकवर कर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे. ऐसे में कोहली इंग्लिश टूर पर कमबैक करते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड vs भारत, वनडे सीरीज का स्क्वाड

तारीख मैच वनडे क्रमांक जगह
14 जुलाई 2026इंग्लैंड vs भारतपहला वनडेएजबेस्टन, बर्मिंघम
16 जुलाई 2026इंग्लैंड vs भारतदूसरा वनडेसोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
19 जुलाई 2026इंग्लैंड vs भारततीसरा वनडेलॉर्ड्स, लंदन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ