हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झगड़े के बाद विराट कोहली के फैंस ने पार की सभी हदें, ट्रेविड हेड की पत्नी के साथ की बदतमीजी

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था. जहां पर आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसी मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड एक-दूसरे से मैदान पर ही भिड़ गए थे.

विज्ञापन
Virat Kohli fans Abuse Travis Head Wife

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविड हेड भिड़ गए थे. जिसके कारण ही मैच के बाद किंग कोहली ने हेड के साथ हैंडशेक भी नहीं किया था. ये विवाद दिन पर दिन और भी बड़ा होता जा रहा है. अब कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी सभी हदें पार कर दी है. उन्होंने हेड के साथ हुए झगड़े के बाद उनकी पत्नी जेसिका के साथ ऑनलाइन बदतमीजी की है. जिसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बोला है. 

विराट कोहली के फैंस ने की बदतमीजी 

ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच मैदान पर बहस हो गई थी. जिसके बाद कोहली ने मैच के बाद भी इस विवाद को बढ़ाया. अब कोहली के फैंस सोशल मीडिया पर ट्रेविड की पत्नी जेसिका हेड को गाली दे रहे हैं. जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब मैं सोकर उठी तो मेरा सोशल मीडिया भरा पड़ा था… हम ठीक हैं लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं.’ 

इस बारे में खुलकर बोलते हुए जेसिका हेड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक बहस चल रही है. जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही जरूरी है कि खेल के पीछे वास्तविक लोग और परिवार होते हैं. उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के प्रति अधिक काइंडनेस और सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेने वाले हैं अजिंक्य रहाणे? KKR के कप्तान ने दिया साफ जवाब

पहले भी हो चुकी है बदतमीजी 

जेसिका हेड ने इसके साथ ही बताया कि ये पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले उन्हें 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 के बॉक्सिंग डे में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद भी ऑनलाइन बदतमीजी का शिकार होना पड़ा. विराट कोहली के फैंस ने हेड की बेटी को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की है. हाल के समय में विराट कोहली के फैंस इस तरह की बदतमीजी के लिए बार-बार खबरों में आ रहे हैं. कोहली को आउट करने के बाद गेंदबाजों के परिवार को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola