IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अब लगभग हर मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में भी सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिसमें टीम के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी इस पूरे सीजन में की है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में वैभव भले ही बल्ले के साथ फेल हो गए हों, लेकिन उन्होंने फील्डिंग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी  2 / 6

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अब इतिहास रच दिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के रयान रिकेल्टन का कैच पकड़ा. इसी के साथ वो सबसे कम उम्र में कैच पकड़ने वाले आईपीएल खिलाड़ी बन गए हैं. सूर्यवंशी की मौजूदा समय में उम्र 15 साल और 58 दिन का है.

विज्ञापन

मुजीब उर रहमान

मुजीब उर रहमान 3 / 6

आईपीएल 2018 में मुजीब उर रहमान ने सिर्फ 17 साल 16 दिन की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ अपना पहला कैच पकड़ा था. सूर्यवंशी ने मुजीब का रिकॉर्ड ही तोड़ा है.

रियान पराग

रियान पराग 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान रियान पराग इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. पराग ने आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 17 साल 163 दिनों की उम्र में अपना पहला कैच पकड़ा था. 

विज्ञापन

प्रदीप सांगवान

प्रदीप सांगवान 5 / 6

लिस्ट में चौथे नंबर पर तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान का नाम नजर आ रहा है. आईपीएल 2008 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 साल 181 दिनों के उम्र में पहला कैच आईपीएल में पकड़ा था.

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 6 / 6

आईपीएल 2017 में वाशिंगटन सुंदर ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 साल 201 दिनों की उम्र में पहला आईपीएल कैच पकड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन