क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेने वाले हैं अजिंक्य रहाणे? KKR के कप्तान ने दिया साफ जवाब

IPL 2026: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है. इस सीजन कुछ फ्रेंचाइजियों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शामिल है. इस टीम के खराब प्रदर्शन का सारा ठीकरा कप्तान अजिंक्य रहाणे पर फोड़ा जा रहा है. जोकि फिलहाल खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं.

Ajinkya Rahane
1 / 6
Ajinkya Rahane

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहला हॉफ खराब जाने के बाद कमबैक किया, लेकिन उसका फायदा नहीं मिला. अंत में केकेआर ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 7 पर फिनिश किया. जिसके बाद ही फ्रेंचाइजी के भविष्य को लेकर भी बातें होनी शुरू गई है. फ्रेंचाइजी के भविष्य के साथ ही साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट को लेकर भी चर्चा तेजी से चल रही है. जिसके बारे में अब डिस्कस हो रहा है.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे का खराब गया आईपीएल 2026

अजिंक्य रहाणे का खराब गया आईपीएल 2026 2 / 6

आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे ने कुल 14 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 25.77 की औसत से 335 रन ही बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.08 का रहा है. इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

भविष्य को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे

भविष्य को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे 3 / 6

मैच खत्म होने के बाद जब अजिंक्य रहाणे से उनके भविष्य को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए बस कुछ दिनों का ब्रेक है. मैं मुंबई में अपनी लोकल लीग खेलने जा रहा हूं जिसके लिए मैं उत्सुक हूं. मैं तब तक खुश हूं जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूं. तो हां, कुछ दिनों की छुट्टी और फिर क्रिकेट में वापसी.’

केकेआर के भविष्य को लेकर भी रहाणे

केकेआर के भविष्य को लेकर भी रहाणे4 / 6

जब केकेआर के भविष्य को लेकर उनसे सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिलहाल खिलाड़ियों की अपनी कमिटमेंट्स हैं. हम बस अपने-अपने घर जाएंगे, शायद कुछ समय का ब्रेक लेंगे और फिर निश्चित रूप से हम कॉल्स या जूम के जरिए जुड़ेंगे और आगे की चर्चा करेंगे.’

विज्ञापन

क्या रिटायरमेंट लेंगे अजिंक्य रहाणे?

क्या रिटायरमेंट लेंगे अजिंक्य रहाणे? 5 / 6

जिस अंदाज में अजिंक्य रहाणे ने भविष्य को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया है. उससे साफ है कि वो अभी संन्यास के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं. रहाणे अभी भी घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं. 

कोलकाता की टीम ले सकती है बड़ा फैसला

कोलकाता की टीम ले सकती है बड़ा फैसला 6 / 6

जिस अंदाज में पिछले 2 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खेला है. उसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि केकेआर की टीम अगले सीजन से पहले कुछ बड़े बदलाव ले सकती है. रहाणे को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन