बचपन से ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहते थे विराट कोहली, दोस्त की स्क्रेप बुक में हुआ बड़ा खुलासा

Virat Kohli IPL 2023

नई दिल्ली: भारतीय टीम के चेज मास्टर विराट कोहली दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्में कोहली ने आज अपने करियर में कई बुलंदियां हासिल की है। विराट कोहली को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था और वे भारतीय टीम की क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने अपने दोस्त की स्क्रेप बुक में भी इसका जिक्र किया था।

विज्ञापन

विराट के दोस्त की स्क्रेप बुक में हुआ ये खुलासा

बचपन में हम सभी के पास एक किताब होती थी जिसमें हम सारी चीजें लिखते थे। ऐसी ही एक स्क्रैप बुक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन के दोस्त शलज के पास है। विराट के दोस्त ने इस स्क्रैप बुक को रखा है। आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शलज से बातचीत का वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस स्क्रैप बुक को भी दिखाया गया है। जिसमें कोहली के सपने के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन

विराट के दोस्त शलज आरसीबी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कहते हैं कि ‘मेरे पास एक स्क्रैप बुक है, जिसे सभी दोस्तों ने भरा है, वे अपने बारे में लिखा करते थे, विराट कोहली ने भी यह स्क्रैप बुक भरी है। 2002 या 2003 में ही विराट कोहली ने लिखा है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना चाहते हैं।’

https://twitter.com/RCBTweets/status/1654332869702201345?s=20

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में कोहली

बता दें कि विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में अब तक 364 रन बना लिए हैं। आरसीबी को अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में कोहली अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेंगे। इस स्टेडियम में उनके नाम पर एक पवेलियन भी है जिसके आगे वे पहली बार खेलते नजर आने वाले हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ