---विज्ञापन---

U19 World Cup 2026: USA ने टीम इंडिया के खिलाफ उतारी ‘इंडिया 11’, पहले ही मैच में हो गया खेला!

USA Playing 11 Indian Origin Players: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है. भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के बीच पहला मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में एक अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स की प्लेइंग 11 जब सामने आई, तो हर कोई हैरान था. टीम में सभी के सभी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं.

---विज्ञापन---

USA Playing 11 Indian Origin Players: भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच हो रहा है. टीम इंडिया U19 विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है और वो छठा टाइटल जीतने के इरादे से उतरे हैं. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया से बहुत उम्मीद है. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की अंडर 19 टीम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला है. उनकी प्लेइंग 11 में सभी के सभी खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं.

USA की प्लेइंग 11 में दिखा अनोखा नजारा

भारत और USA के बीच बुलावायो में मैच हो रहा है. टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और USA को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. यूनाइटेड स्टेट्स की प्लेइंग 11 जब सामने आई, तो सभी हैरान रह गए. उनकी टीम में एक भी अमेरिकी मूल का खिलाड़ी नहीं था. सभी भारतीय मूल के प्लेयर USA के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

उनके कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव का जन्म पुणे में हुआ था और अब वो USA की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. अन्य सभी प्लेयर्स का भी भारत के साथ कनेक्शन है. कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के साथ खेला हो गया है, क्योंकि उन्हें USA के बजाय एक तरह से अपने देश के ही प्लेयर्स से खेलना पड़ रहा है.

यूनाइटेड स्टेट्स की प्लेइंग 11: साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पिडी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच का फैंस में जबरदस्त क्रेज, टिकट के लिए ऐसी होड़ कि वेबसाइट हो गई क्रैश! जानें पूरा मामला

टीम इंडिया की कैसी है प्लेइंग 11?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा उपलब्ध नहीं थे. अब अंडर 19 वर्ल्ड कप द्वारा उनकी टीम में वापसी हो गई. वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर है. गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान पर दारोमदार है.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2026 01:38 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola