IND vs PAK मैच का फैंस में जबरदस्त क्रेज, टिकट के लिए ऐसी होड़ कि वेबसाइट हो गई क्रैश! जानें पूरा मामला

IND vs PAK Match Ticket Crash: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है. 15 फरवरी को ये मुकाबला कोलंबो में आयोजित होगा. दोनों देशों के बीच हमेशा से ही मैच को देखने के लिए हजारों लोग आते हैं. वर्ल्ड कप के मैच को लेकर फैंस का जमकर क्रेज नजर आया और टिकट बुक करते समय वेबसाइट ही पूरी तरह क्रैश हो गई.

IND vs PAK Match Ticket Crash

भारत-पाकिस्तान मैच का जबरदस्त क्रैश

IND vs PAK Match Ticket Crash: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच होने वाला है. दोनों देशों के बीच मैचों को लेकर हमेशा ही फैंस का उत्साह बना रहता है. हाल ही में वर्ल्ड कप में उनके मैच की टिकट सामने आई है. फैंस में इसी बीच जबरदस्त तरीके से क्रेज नजर आ रहा है और सभी में इसकी दीवानगी देखने को मिल रही है. इसी वजह से टिकट आते ही वेबसाइट पूरी तरह से क्रैश हो गई और लोगों को इसी वजह से दिक्कतों का भी सामने करना पड़ा.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए फैंस में दीवानगी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होना है. इस मुकाबले की टिकट सेल्स का दूसरा चरण 15 जनवरी को शुरू हुआ. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है. इसके लिए जब 15 जनवरी को शाम 7 बजे टिकट लाइव हुई थी, तो बुकमायशो क्रैश हो गया.

विज्ञापन

इतने सारे लोग वेबसाइट पर साथ आ गए, कि सर्वर में दिक्कतें आ गई. बाद में खबर आई कि रात 9 बजे दोबारा टिकट की बिक्री शुरू होगी. पेमेंट के दौरान तकनिकी समस्याएं बताई जा रही थी. अब वेबसाइट पर ‘कमिंग सून’ लिखा आ रहा है. बता दें कि इस बार ICC ने 100 रूपये से टिकट शुरू की और इसी कारण भारी तादात में फैंस आए.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस-किस टीम से होगा भारत का मैच?

पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स से मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम को ग्रुप A में शामिल किया गया है. नीचे उनके सभी मैचों का शेड्यूल है:

  • भारत vs यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (7 फरवरी 2026 – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • भारत vs नामीबिया (12 फरवरी 2026 – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • भारत vs पाकिस्तान (15 फरवरी 2026 – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो)
  • भारत vs नीदरलैंड्स (18 फरवरी 2026 – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टी20 सीरीज से भी अगर वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर, तो किसे मिलेगी टीम इंडिया में जगह? ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ