ICC Player of the month: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना रहे हैं। इन्हीं में से तीन खिलाड़ियों को आईसीसी ने अक्टूबर के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए चुना हैं। इस लिस्ट में पहली बार भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को नॉमिनेट किया गया है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ऑस्ट़्रेलिया के पास वापसी का आखिरी मौका, जानिए सेमीफाइनल का समीकरण
बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली। यह इस वर्ल्ड कप में उनका तीसरा अर्धशतक था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेलते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की थी और उनकी लाजवाब बल्लेबाजी लगातार जारी है। कोहली इस टूर्नामेंट में अब तक तीनों ही बार 60 से अधिक रनों की पारी खेले हैं। केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली 12 रन ही बना सके थे। वहीं उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भी 62 रनों की पारी खेली थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन
कोहली ने वर्तमान टूर्नामेंट में 220 की अदभुत औसत के साथ 220 रन बनाए हैं। अब तक खेली चार पारियों में कोहली के बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके हैं। इन तीन में से दो अर्धशतक उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं तो वहीं एक अर्धशतक स्कोर का पीछा करते हुए आया था। विराट कोहली को उनके प्रदर्शन के बलबूते 2 बार मैच ऑफ द मैच का खिताब भी मिल चुका है। वहीं उन्होंने अक्टूबर के महीने में 205 रन बनाए हैं।
डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
मिलर ने अक्टूबर में अपने पहले ही मैच में भारत के खिलाफ शतक ठोका था। उन्होंने 47 गेंदों में 106 रन की पारी खेली थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मिलर ने भारत के खिलाफ 59 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। मिलर ने अक्टूबर के महीने में 146.37 की स्ट्राइक रेट से कुल 303 रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान में इमरान खान पर हमले के बाद Asia Cup 2023 करने लगा ट्रेंड, जानिए वजह
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने आयरलैंड के खिलाफ 47 गेंदों में 82 रन बनाए थे और 1 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने पिछले महीने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 रन देकर 3 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines