ODI World Cup 2023 IND vs ENG: वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस टूर्नामेंट में विराट अभी तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुकें हैं। इस विश्व कप में रन बनाने के मामले में विराट दूसरे स्थान पर हैं। वनडे क्रिकेट में विराट के नाम अब 48 शतक हो गए हैं और वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड से महज एक शतक पीछे हैं।
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पिछले मैच में विराट इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से महज 5 रन पीछे रह गए थे और वे 95 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे। अब फैंस को इंतजार है कि आखिर कब विराट कोहली ये रिकॉर्ड तोड़ेंगे। वहीं, विराट के 49वें शतक को लेकर अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ने बड़ा ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दो-दो रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा की नजर, इंग्लैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास!
इस दिन तोड़ेंगे विराट शतकों का रिकॉर्ड
विराट के 49वें शतक को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावास्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि, “विराट कोहली अपने जन्मदिन के मौके पर अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक लगाएंगे। इस उपलब्धि के लिए अपने जन्मदिन से अच्छा मौका और क्या हो सकता है और आप ईडन गार्डन्स में अपना शतक लगाएंगे। जिसके बाद दर्शक आपकों कोलकाता के स्टेडियम में खड़े होकर सम्मान देंगे। स्टेडियम तालियों और सीटियों के शोर से गूंज उठेगा।” बता दें, विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को है और इस दिन टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेलना है।
गजब की फॉर्म में विराट कोहली
इस विश्व कप में विराट जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। हर मैच में विराट लंबी और मैच जीताऊ पारी खेल रहे हैं। अभी तक विराट कोहली के बल्ले से 354 रन निकल चुकें हैं। बात अगर विराट कोहली के वनडे करियर की करें तो, उन्होंने अभी तक 286 वनडे मैच खेले है जिसकी 276 पारियों में उन्होंने 13,437 रन बनाए है। इस दौरान विराट के बल्ले से 48 शतक और 69 अर्धशतक निकले हैं।
संबंधित खबरें
3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
17 mins agoLIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
20 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines