Virat Kohli Records, IND vs NZ: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और दुनिया के मॉडर्न मास्टर विराट कोहली का बल्ला वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धूम मचा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रन की पारी खेलने के बाद सबसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रनमशीन का बल्ला जमकर चला। एक बार फिर से वह दुनिया को दिखाने लगे हैं कि आखिरी क्यों उन्हें रनमशीन की उपाधि मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 274 रनों का लक्ष्य मिला था और मुकाबला मिडिल ओवर्स में फंसता दिख रहा था। इसके बाद विराट ने मोर्चा संभाला और 95 रन की बेहतरीन पारी खेली।
इस पारी में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे सेंचुरी के रिकॉर्ड को बराबर करने से भले चूक गए लेकिन पांच बड़े रिकॉर्ड उन्होंने इस पारी में बना लिए। विराट की इस 95 रनों की पारी ने भी उन्हें एक बार फिर से महान बना दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें चेस मास्टर भी कहा जाता है। इस मैच में लगातार पांचवें मैच में चेज करते हुए चार पारियों में वह भारत को जीत तक ले जा चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ आसान लक्ष्य था तो वह 16 रन बनाकर आउट हुए जिससे टीम को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। विराट ने इन रिकॉर्ड्स की एक लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली ने बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें:- Bishan Singh Bedi Records: 1560 विकेट, 20 बार किया 10 विकेट लेने का कमाल; अद्भुत था बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड
विराट सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे
विराट कोहली ने भारत के लिए जीते हुए मैचों में 54 शतक लगाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए विनिंग मैच में 53 शतक लगाए थे।
वनडे क्रिकेट के चौथे टॉप स्कोरर
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट:-
- सचिन तेंदुलकर- 18426
- कुमार संगकारा- 14234
- रिकी पोंटिंग- 13704
- विराट कोहली- 13437
- सनथ जयसूर्या- 13430
ICC टूर्नामेंट में 3000 रन बनाने वाले अकेले भारतीय (लिमिटेड ओवर)
विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर तीनों टूर्नामेंट में 3000 रन बनाने वाले अकेले भारतीय बन गए हैं।
वनडे वर्ल्ड कप के चौथे टॉप स्कोरर
विराट कोहली के नाम वनडे वर्ल्ड कप के 31 मैचों में अब 1384 रन दर्ज हो गए हैं। उनका औसत 55.36 का है। उनके नाम तीन शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 107 का है। इसी के साथ वह टूर्नामेंट के चौथे टॉप स्कोरर बन गए हैं।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर, भारत के दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन
वनडे वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
विराट कोहली का यह वनडे वर्ल्ड कप में 12वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने कुमार संगकारा और शाकिब अल हसन की बराबरी की है। इस मामले में 21 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines