वर्ल्ड कप के बीच आई बुरी खबर, भारत के दिग्गज क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन

Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है।

Bishan Singh Bedi Former Indian Legendary Spinner Dies At Age of 77

Bishan Singh Bedi Former Indian Legendary Spinner Dies At Age of 77

Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी थे। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। उनके निधन की खबर से पूरा क्रिकेट जगत वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच सदमे में आ गया है। 1966 से 1979 तक वह भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे। 22 मैचों में उन्होंने कप्तानी भी की।

विज्ञापन

बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में भारत ने 22 में से 6 टेस्ट मैच जीते थे। अभी उनके निधन का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन जानकारी के अनुसार साल 2021 में उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी। यानी कि वह हार्ट के मरीज थे। उनके निधन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। उनके परिवार के लिए इस दुखद घड़ी में पूरा क्रिकेट जगत खड़ा है। उनका भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा योगदान रहा है। जब मैं पंजाब की टीम का प्लेयर था तो बिशन सिंह बेदी ही मेरे कोच थे। उनके जाने से क्रिकेट जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।’

विज्ञापन

बिशन सिंह बेदी का करियर रिकॉर्ड

बिशन सिंह बेदी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करिअर के दौरान कुल 77 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इसमें 67 टेस्ट और 10 वनडे मुकाबले शामिल हैं। बेदी ने टेस्ट क्रिकेट की 118 पारियों में 28.71 की औसत से 266 विकेट लिए थे। वहीं वनडे की 10 पारियों में सात विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=CxytrSnZvHk

विज्ञापन

बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट की 101 पारियों में 8.98 की औसत से 656 रन निकले। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है। वहीं वनडे में वह सात पारियों में केवल 31 रन का योगदान दे सके। बेदी, चंद्रशेखर और प्रसन्ना की तिकड़ी का एक वक्त भारतीय क्रिकेट में लोहा माना जाता था।

भारत की पहली वनडे जीत में था अहम योगदान

बिशन सिंह बेदी साल 1975 में भारत की पहली वनडे जीता का हिस्सा थे। उस वक्त वनडे मैच 60 ओवर का होता था। उन्होंने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ इस जीत में अहम रोल निभाया था। उन्होंने 12 ओवर में 8 मेडन फेंकते हुए सिर्फ 6 रन दिए थे और एक विकेट अपने नाम किया था। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 370 मैचों में 1560 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=2ppbUKY1mSQ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ