Bishan Singh Bedi Records: 1560 विकेट, 20 बार किया 10 विकेट लेने का कमाल; अद्भुत था बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड

Bishan Singh Bedi Career Records: भारतीय क्रिकेट जगत ने बिशन सिंह बेदी के रूप में आज एक महान सितारा खो दिया है। उनके रिकॉर्ड अद्भुत थे।

Bishan Singh Bedi Career Records 1560 Wickets 20 ten Wickets haul in domestic cricket

Bishan Singh Bedi Career Records 1560 Wickets 20 ten Wickets haul in domestic cricket

Bishan Singh Bedi Career Records: भारतीय क्रिकेट जगत के एक महान खिलाड़ी का सोमवार 23 अक्टूबर को निधन हो गया। वह हार्ट के मरीज थे और साल 2021 में उनकी बाइपास सर्जरी भी हुई थी। 77 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर देश के खेल मंत्री और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी शोक जताया। बेदी भारत की उस टीम का हिस्सा था जिसने वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया को पहली जीत दिलाई थी। अब उनका निधन हुआ है उस शानदार जीत के अगले दिन जो वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की 20 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आई।

विज्ञापन

बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट जगह के पहले महान स्पिनर में से एक थे। उन्होंने 1966 से 1979 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल किया। वह भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले थे। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 266 विकेट दर्ज हैं। वह भारत के महानतम स्पिनर्श में से एक हैं। साथ ही वह भारत की 1975 की उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने पहली वनडे जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जिन्हें जानकर आप खुद उन्हें सरदार ऑफ स्पिन कहने पर मजबूर हो जाएंगे। वह अपने समय में इसी नाम से जाने जाते थे।

विज्ञापन

1560 विकेट, 20 बार किया 10 विकेट लेने का कमाल

बिशन सिंह बेदी का जन्म अमृतसर में हुआ था लेकिन वह दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले थे। वह डॉमेस्टिक क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनके नाम 370 मुकाबलों में रिकॉर्ड 1560 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 106 बार फाइव विकेट हॉल लिया। वहीं 20 बार वह 10 विकेट हॉल भी पूरा किए थे। इतना ही नहीं वनडे वर्ल्ड कप में भी उनके नाम एक शानदार रिकॉर्ड रहा है।

विज्ञापन

पहले वनडे वर्ल्ड कप में किया कमाल

बिशन सिंह बेदी भारत की पहली वनडे जीत का तो हिस्सा थे ही साथ ही वो मुकाबला था 1975 वनडे वर्ल्ड कप का। उस वक्ट टीम इंडिया ने ईस्ट अफ्रीका को 120 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उस मैच में असली कमाल किया था बिशन सिंह बेदी यानी सरदार ऑफ स्पिन ने। उन्होंने 12 ओवर में से 8 मेडन फेंके थे। यह वर्ल्ड कप में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक मेडन फेंकने का रिकॉर्ड है। उस वक्त वनडे मुकाबले 60 ओवर के होते थे। बेदी ने उस मैच में 12 ओवर में 8 मेडन के साथ सिर्फ 6 रन दिए थे। उनकी, वेंकटराघवन, प्रसन्ना, चंद्रशेखर के साथ मशहूर पार्टनरशिप थी। उस दौर में टीम इंडिया के लिए चार स्पिनर खेलते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

BCCI और जय शाह ने जताया शोक

दिग्गज स्पिनर के निधन पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी शोक जताया। बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। इस बुरी घड़ी में हम उनके साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। जय शाह ने लिखा कि, भारतीय क्रिकेट ने आज अपना आइकन खो दिया है।

https://youtu.be/CxytrSnZvHk?t=1

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ