हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022 में सिर्फ एक बार आउट हुए विराट कोहली, बल्ले से बनाए इतने रन की सभी खिलाड़ी रह गए पीछे

विज्ञापन
Virat Kohli T20 World Cup 2022

Virat Kohli in T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में जहां एक तरफ भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रूप में टॉप पर पहुंच गई हैं वहीं टीम के अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस विश्वकप में धमाकेदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। विराट कोहली ने अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मैचों में बल्लेबाजी की हैं और इसमें से वे सिर्फ एक बार आउट हुए हैं।

अभी पढ़ें – पाकिस्तान में इमरान खान पर हमले के बाद Asia Cup 2023 करने लगा ट्रेंड, जानिए वजह

बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली। यह इस वर्ल्ड कप में उनका तीसरा अर्धशतक था। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेलते हुए टूर्नामेंट की शुरुआत की थी और उनकी लाजवाब बल्लेबाजी लगातार जारी है। कोहली इस टूर्नामेंट में अब तक तीनों ही बार 60 से अधिक रनों की पारी खेले हैं। केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली 12 रन ही बना सके थे। वहीं उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भी 62 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन

कोहली ने वर्तमान टूर्नामेंट में 220 की अदभुत औसत के साथ 220 रन बनाए हैं। अब तक खेली चार पारियों में कोहली के बल्ले से तीन अर्धशतक निकल चुके हैं। इन तीन में से दो अर्धशतक उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगाए हैं तो वहीं एक अर्धशतक स्कोर का पीछा करते हुए आया था। विराट कोहली को उनके प्रदर्शन के बलबूते 2 बार मैच ऑफ द मैच का खिताब भी मिल चुका है।

अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ऑस्ट़्रेलिया के पास वापसी का आखिरी मौका, जानिए सेमीफाइनल का समीकरण

विज्ञापन

 

विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने टी20 वर्ल्ड कप के किंग

विराट कोहली सालों से टीम के लिए वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं और इसी की बदौलत उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 16 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धी हासिल की। कोहली टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धी मात्र 23 पारियों में ही हासिल कर ली। कोहली के अब तक 88.75 की औसत के साथ 1065 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली ने इसके साथ ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने वर्ल्ड कप में 1016 रन बनाए हैं।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola