IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने मंगलवार को क्लीव स्वीप किया। इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 90 रनों से शिकस्त देकर वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस जीत में जहां बैटिंग और बॉलिंग ने तो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ही साथ ही कुछ कैच भी दमदार पकड़े गए जिन्होंने जीत सुनिश्चित की। मैच में विराट कोहली ने दो कैच पकड़े और इसी के साथ सचिन तेंदुलकर को एक बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया।
Virat Kohli ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बेहतरीन फील्डर हैं और शानदार कैच पकड़ते हैं। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में 100 रन बनाकर अपने 25000 रन तो पूरे नहीं कर पाए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। दरअसल भारत की ओर से वनडे में फील्डर के रुप में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के पास था जिन्होंने 430 मैचों में 140 कैच लिए थे। लेकिन कोहली ने इसे तोड़ दिया है।
विराट कोहली के अब वनडे में 271 मैचों में 141 कैच हो गए हैं और वे भारत की ओर से फील्डर के रुप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वे वनडे में फील्डर के रुप में 140 से ज्यादा कैच लेने वाले इकलौते भारतीय भी बन गए हैं। वहीं अगर इस लिस्ट की बात करें तो इसमें टॉप पर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 448 मैच में 218 कैच लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग है जिन्होंने 375 मैचों में 160 कैच पकड़े हैं।
Most Catches by a Fielder in ODI: ये है सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर
1. महेला जयवर्धने – 218 कैच
2. रिकी पोंटिंग – 160 कैच
3.मोहम्मद अजहरुद्दिन – 156 कैच
4.रॉस टेलर — 142 कैच
5. विराट कोहली- 141 कैच
6. सचिन तेंदुलकर – 140 कैच
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
43 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines