हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, वृंदावन में गुरु का लिया आशीर्वाद

Virat Kohli-Anushka Sharma In Premanand Maharaj Ashram: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं, यही वजह है कि आईपीएल 2026 से छोटा सा ब्रेक लेकर वो उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे.

विज्ञापन
Virat Anushka Premanand Maharaj

Virat Kohli and Anushka Sharma Visits Vrindavan: टीम इंडिया के क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने आईपीएल 2026 के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सोमवार 20 अप्रैल को वृंदावन की यात्रा की. इस सेलिब्रिटी कपल को श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में देखा गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया.

प्रेमानंद जी महाराज से संवाद

अपनी इस यात्रा के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ‘एकांतिक वार्तालाप’ का हिस्सा बने, जो संत के साथ एक निजी आध्यात्मिक संवाद होता है. दोनों को अन्य भक्तों के साथ जमीन पर बैठे हुए देखा गया; वो पूरी एकाग्रता से उपदेश सुन रहे थे और पूरी विनम्रता के साथ चर्चा में हिस्सा ले रहे थे.

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर की भारतीय T20I टीम में कैसे होगी एंट्री? इंडियन क्रिकेट लेजेंड ने दिया गजब का फॉर्मूला

विज्ञापन

अक्षय तृतीया का पावन अवसर

उनकी इस यात्रा का महत्व और भी बढ़ गया, क्योंकि ये अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हुई, हिंदू पंचांग में इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है. गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों के भीतर आश्रम की ये उनकी तीसरी यात्रा थी, जो आध्यात्मिकता और भक्ति के प्रति उनके बढ़ते झुकाव को दिखाती है.

मानसिक शांति के लिए कदम

विराट कोहली अक्सर मेंटल बैलेंस बनाए रखने की अहमियत पर जोर देते रहे हैं, खास तौर से इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव का सामना करते समय. ऐसा लगचा है कि इस तरह की यात्राएं उन्हें टेंशन फ्री होने और अपना फोकस फिर से हासिल करने में अहम योदगान देती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 3/14 के कमबैक के साथ वरुण चक्रवर्ती का ‘दोहरा शतक’, इस मामले में बने नंबर-1 इंडियन स्पिनर

गुजरात के खिलाफ अगला मैच

इस यात्रा का समय कोहली के क्रिकेट शेड्यूल में मिले एक छोटे से ब्रेक के साथ भी मेल खाता है. आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाल ही में हुए मुकाबले के बाद, टीम के अगले मैच से पहले उन्हें कुछ दिनों का आराम मिला है. आईपीएल 2026 में विराट की टीम शुक्रवार 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच के साथ एक बार फिर मैदान पर उतरेगी. उम्मीद है कि अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के बाद, कोहली पूरी तरह से रिफ्रेश होकर टीम में शामिल होंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola