श्रेयस अय्यर की भारतीय T20I टीम में कैसे होगी एंट्री? इंडियन क्रिकेट लेजेंड ने दिया गजब का फॉर्मूला

इस बात में कोई शक नहीं है कि श्रेयस अय्यर फिलहाल टी20 क्रिकेट के सबसे काबिल बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन इसके बावजूद सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट खेलने के लिए टीम इंडिया में उन्हें जगह नहीं मिल पा रही है, इसको लेकर अश्विन ने अहम सुझाव दिया है.

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

R Ashwin On Shreyas Iyer: टीम इंडिया के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक दिलचस्प सुझाव दिया है कि श्रेयस अय्यर भारत की T20I टीम में जगह कैसे बना सकते हैं. अश्विन ने सिलेक्टर्स से गुजारिश की है कि वो इस फॉर्मेट में भारत के 15 बेस्ट खिलाड़ियों के नाम लिखें और उसी के आधार पर टीम चुनें.

विज्ञापन

जबरदस्त फॉर्म में अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार के मैच से पहले, उन्होंने 4 पारियों में 67.66 की औसत और 187.96 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे. बल्ले से अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद पीबीकेएस के कप्तान भारत की T20I टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक चर्चा के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया कि अगर श्रेयस भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल होने के लिए काफी अच्छे हैं, तो कोई कारण नहीं है कि उन्हें न चुना जाए.

विज्ञापन

कैसे करें श्रेयस का सिलेक्शन?

अश्विन ने कहा, ‘जब किसी को टीम में होना होता है, तो उसका नाम लिख लें. बस 15 नाम चुनने हैं – जो 15 सबसे अच्छे नाम हो सकते हैं. इस बात की चिंता न करें कि कौन छूट रहा है. मिसाल के तौर पर यशस्वी जायसवाल को ही लें, वो लड़का तो कमाल का खिलाड़ी है. रनों के लिए उसकी भूख असाधारण है. क्या वो भारत की T20I टीम के लिए तैयार की जा रही लिस्ट में शामिल होने के लिए काफी अच्छे हैं? बिल्कुल. तो, आप उसी ऑर्डर में नाम लिखें और इस बात की चिंता न करें कि आप किसकी जगह ले रहे हैं, और फिर तय करें कि स्टैंडबाय कौन होगा.’

विज्ञापन

3 साल से T20I से दूरी

इस महान स्पिनर ने आगे सुझाव दिया कि भारत दो टीमें भी उतार सकता है, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया अपने दबदबे वाले दौर में किया करता था. उन्होंने कहा, ‘एक समय था, जब ऑस्ट्रेलिया अपने चरम पर था, तब हम ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के ​​साथ एक ट्राई-सीरीज़ खेला करते थे. दो टीमें बनाई जाएं, तो यह देखना दिलचस्प होगा.’ श्रेयस अय्यर ने 51 टी20 इंटरनेशल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30.66 की औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1,104 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने टीम के लिए आखिरी T20I दिसंबर 2023 में खेला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ