3/14 के कमबैक के साथ वरुण चक्रवर्ती का 'दोहरा शतक', इस मामले में बने नंबर-1 इंडियन स्पिनर

Varun Chakravarthy Record in T20 Cricket: इस बात में कोई शक नहीं है कि वरुण चक्रवर्ती दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं, लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनका फॉर्म बेहद खराब चल रहा था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए न सिर्फ बेहतरीन स्पैल फेंका, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया.

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy Fastest Indian Spinner To Reach 200 T20 Wickets: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बताया है कि रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में इंडियन प्रीमियर लीग के अपने सबसे बेहतरीन स्पेल में से एक फेंकते वक्त अपने बाएं हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद खेलते रहे. तमिलनाडु के इस स्पिनर की फॉर्म इस मैच से पहले बहुत अच्छी नहीं थी, और उनकी परफॉर्मेस एवरेज से नीचे रही थी. हालांकि इस स्पिनर ने मैच जिताने वाले स्पेल के साथ शानदार वापसी की, और उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें काफी दर्द सहना पड़ा. इन सभी के बावजूद उनका नाम अब रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया.

विज्ञापन

चक्रवर्ती का स्पेल फेंका

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बोलते हुए, चक्रवर्ती ने बताया कि उनके बाएं हाथ में अभी भी 2 फ्रैक्चर हैं. चक्रवर्ती इससे पहले 2 मैच नहीं खेल पाए थे, और अब इसका कारण साफ हो गया है. वरुण ने राजस्थान रॉयल्स के टॉप-ऑर्डर को नेस्तनाबूद करने में अहम रोल अदा किया, क्योंकि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रियान पराग को आउट किया. उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन

स्पिनर ने मैच के बाद क्या कहा?

वरुण ने कहा, ‘आज पिच थोड़ी धीमी थी, जो हमारे लिए मुफीद रही. लेकिन शुरुआत में, पहले कुछ मैचों में, मैं चोटिल था; मेरे 2 फ्रैक्चर थे. मेरे बाएं हाथ में अभी भी 2 फ्रैक्चर हैं. इसलिए मैं बस इसे मैनेज करने की कोशिश कर रहा हूं. हां, ये थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैं बस इसे मैनेज करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं कहूंगा कि पिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन ये हमारे लिए एकदम सही थी, और हमने इसका पूरा फायदा उठाया.’

विज्ञापन

IPL 2026 में अब तक वरुण चक्रवर्ती की परफॉर्मेंस

विपक्षी टीमओवरविकेटरन लुटाएइकोनॉमी रेट
RR43143.50
GT42348.50
CSK30268.70
SRH203115.50
MI404814.00

विज्ञापन

‘फास्टेस्ट 200 क्लब’ में शामिल

वरुण चक्रवर्ती 200 टी20 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर भी बन गए हैं, उन्होंने कुलदीप यादव को पीछे छोड़ दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर ने 200 विकेट के आंकड़े को छूने के लिए 160 पारियां ली थीं, जबकि वरुण ने सिर्फ 155 पारियां ली हैं. हालांकि ओवरऑल इंडियन बॉलर में पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह सबसे आगे हैं, जिन्होंने ये करिश्मा 151 इनिंग में किया था.

200 टी20 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय (पारियों के हिसाब से)

अर्शदीप सिंह – 151 पारी
वरुण चक्रवर्ती – 155 पारी
कुलदीप यादव – 160 पारी
जयदेव उनादकट – 162 पारी
मोहम्मद शमी – 165 पारी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ