---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Virat Kohli 49th Century: विराट कोहली ने ODI में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को किया बराबर

Virat Kohli 49th ODI Century: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड कप 2023 में भी यह उनका दूसरा शतक है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli 49th ODI Century: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा शतक लगाते हुए वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। विराट ने अपने 289वें मुकाबले में ही यह कारनामा कर दिखाया। जबकि सचिन ने पूरे वनडे करियर में 463 मैच खेलते हुए 49 शतक लगाए थे।

---विज्ञापन---

बर्थडे पर शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और 119 गेंदों पर अपना ऐतिहासिक शतक जड़ा। इस शतक के मायने इसलिए भी खास रहे क्योंकि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन के अवसर पर यह मुकाम हासिल किया। साथ ही वह बर्थडे पर शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले मिचेल मार्श, टॉम लैथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने ऐसा किया था। विराट का वनडे वर्ल्ड कप में यह चौथा शतक है।

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को फिर छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक

  1. विराट कोहली- 49
  2. सचिन तेंदुलकर- 49
  3. रोहित शर्मा- 31
  4. रिकी पोंटिंग- 30
  5. सनथ जयसूर्या- 28
  6. हाशिम अमला- 27

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: जीत के बाद भी पाकिस्तान टीम को हुआ तगड़ा नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना

---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन फॉर्म

इसी के साथ विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखा है। उनके नाम अभी तक 8 मैचों में 843 रन दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने 6 मैचों में फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हो गए हैं। वह मौजूदा टूर्नामेंट में क्विंटन डी कॉक और रचिन रवींद्र के बाद 500 का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं टीम इंडिया के अब वह टॉप स्कोरर भी हैं। उनके आगे ओवरऑल सिर्फ 545 रन के साथ डि कॉक टॉप पर हैं।

---विज्ञापन---

Tramadol) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

First published on: Nov 05, 2023 05:45 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola