IPL से पहले यूपी के बल्लेबाज का बड़ा धमाका, 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, 6 मैचों में कूट डाले 5 अर्धशतक

vijay hazare trophy uttar pradesh vs chandigarh rinku singh

vijay hazare trophy uttar pradesh vs chandigarh rinku singh

नई दिल्ली: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेंशन स्क्वाड और रिलीज्ड प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल की नीलामी जल्द होगी। इससे पहले 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में कई क्रिकेटर्स अपनी प्रतिभा साबित करते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश का एक बल्लेबाज दिखा रहा है। इसका नाम है रिंकू सिंह। वही रिंकू सिंह जिसने पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सुर्खियां बटोरी थीं। अब रिंकू सिंह ने घरेलू टूर्नामेंट्स में बड़ा धमाका कर दिया है।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं रिंकू सिंह

रिंकू ने पिछले 6 मैचों में 5 अर्धशतक कूट डाले हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों के होश उड़ाते देखे जा रहे हैं। शनिवार को चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू सिंह ने 40 गेंदों में 73 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने इस दौरान शानदार 6 चौके-4 छक्के कूट 182 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन जड़े।

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में रिंकू की शानदार बल्लेबाजी

मिडल ऑर्डर में रिंकू की शानदार बल्लेबाजी से यूपी ने 309 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हालांकि चंडीगढ़ ने आखिरी बॉल पर 5 विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले रिंकू ने हैदराबाद के खिलाफ 48 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 162 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 78 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

हाहाकार मचा रहा है रिंकू सिंह का बल्ला 

गुजरात के खिलाफ नाबाद 68, हिमाचल के खिलाफ 20, त्रिपुरा के खिलाफ 82 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 79 रन की पारी खेली थी। आईपीएल से पहले रिंकू सिंह का बल्ला हाहाकार मचा रहा है। उनकी तूफानी पारियां देख केकेआर जरूर खुश होगी। उन्होंने पिछले सीजन 7 मैचों में 34.80 की एवरेज और 148 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 174 रन कूटे थे। जिसमें 17 चौके-7 छक्के शामिल थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वे केकेआर के लिए किस तरह प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ