Vijay Hazare Trophy 2022: विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के बल्लेबाज एन जगदीशन का बल्ला आग उगल रहा है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए एन जगदीशन ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 277 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 141 गेंदों का सामना किया और 25 चौके 15 छक्के कूट डाले। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने 50 ओवर खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना डाले।
एन जगदीशन ने इन खिलाड़ियों को पछाड़ा
लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार 5 शतक अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया था, अब यह रिकॉर्ड एन जगदीशन के नाम हो गया है। सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 100 रन बनाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही जगदीशन ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और साउथ अफ्रीका के एलबिरो पीटरसन को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 4 लगातार शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था।
https://twitter.com/Arqamkhan2250/status/1594592147134877696?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw
जगदीशन ने विराट समेत इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड, देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे के एक सीजन में 4 शतक जमाए हैं। अब एन जगदीशन ने इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा और एक सीजन में लगातार 5 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1594567112164458497?s=20&t=K9uJtpjTkqRG16hapfx9vw
पहला मैच
बिहार के खिलाफ 6 बॉल में 5 रन बनाए
दूसरा मैच
आंध्र प्रदेश के खिलाफ 112 गेंद में नाबाद 114 रन बनाए।
तीसरा मैच
छत्तीसगढ़ के खिलाफ 113 गेंद में 107 रन बनाए।
चौथा मैच
गोवा के खिलाफ 140 गेंद में 168 रन बनाए।
पांचवां मैच
हरियाणा के खिलाफ 123 गेंद में 128 रन बनाए।
छठा मैच
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन जड़ दिए। 141 गेंद लीं और 25 चौके और 15 छक्के लगाए।
CSK ने एन जगदीशन को रिलीज कर दिया है
आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने एन जगदीशन को रिलीज कर दिया है। क्योंकि वह अब तक चेन्नई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे। हालांकि इस वक्त वह जबरदस्त फॉर्म में हैं। उनके फॉर्म को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि सीएसक ने उन्हें छोड़कर बड़ी गलती कर दी है, क्योंकि यह बल्लेबाज आईपीएल 2023 में भी धमाल सकता है, अगर इसी फॉर्म में रहे तो।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
8 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
9 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
11 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
12 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines