सूर्या भाऊ ने फैंस का बना दिया दिन, चहल टीवी पर लाइव लाकर...Video देख आप भी कहेंगे क्या कमाल प्लेयर है यार

Chahal TV

नई दिल्ली: भारतीय और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच बे ओवल माउंट माउंगानुई में खेला गया। इस मैच का भारत ने बड़े आसानी से 65 रनों से जीत लिया। शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने एक और कमाल की पारी खेली। सूर्या ने 51 गेंदों में 217.64 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके हर शॉट पर फैंस मुग्ध हो रहे थे। ऐसे-ऐसे शॉट मारे कि कीवी गेंदबाज से तारीफ करने से नहीं चूके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चहल टीवी पर आए सूर्या भाऊ

टीम इंडिया में एक परंपरा है। मैच जीतने के बाद उस मैच के मुख्य प्लेयर का इंटरव्यू किया जाता है। ये काम आमतौर पर यजुवेंद्र चहल करते हैं। कल के मैच के बाद चहल ने माइक थामा और चहल टीवी के नाम से मशहूर अपने शो में सूर्यकुमार से बात की। इस दौरान सूर्या ने कुछ ऐसा किया कि मैच देखने आए फैंस का दिन बन गया।

सूर्या ने फैंस का बना दिया दिन

बातचीत के दौरान चहल ने सूर्यकुमार से पूछा कि यहां पर कई सारे फैंस आए हुए हैं। होडिंग्स लेकर भी कुछ फैंस दिख रहे हैं, कुछ कहना चाहेंगे। इसपर सूर्या ने जवाब दिया कि मैंने ऐसा कभी किया नहीं है, लेकिन आज में फैंस के लिए ये करना चाहूंगा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव एक फैंस के पास पहुंचे और उसे सीधे मैदान में बुला लिया। सूर्या ने कहा कि ये भाई बहुत दूर से आए हैं और हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं। फैन को मैदान में लेकर आने के बाद सूर्या ने फैंस से कहा आप मुझसे एक सवाल करीए। उस फैन ने उनसे बैटिंग स्टाइल को लेकर सवाल किया।

विज्ञापन

विराट भाई से काफी सिखता हूं

सूर्या की सेंचुरी के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने ट्विटर पर सूर्यकुमार यादव की शान में कसीदे पढ़े। सचिन तेंदुलकर ने भी सूर्या की तारीफ की। वहीं विराट कोहली से लेकर इरफान पठान तक ट्विटर पर सूर्या की तारीफ करते दिखे। चहल के इस सवाल पर कि इतनी बधाईयां मिल रही हैं तो सूर्या ने कहा कि अच्छा लगता है कि लोग बधाई दे रहे हैं। सूर्या ने कहा कि फ्रेंचाइजी में सचिन सर के साथ भी क्रिकेट खेला है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। वहीं विराट के बारे में सूर्या ने कहा कि विराट कोहली से वे अभी भी सीख रहे हैं।

विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल

दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ