Venkatesh Prasad Elected KSCA President: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को KSCA के नए प्रेसिडेंट के रूप में चुना गया है. आपको बता दें कि काफी समय से कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के नए अध्यक्ष का चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ था. 7 दिसंबर 2025 को आखिर ये चुनाव हुआ और वेंकटेश प्रसाद ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने जीत के बाद RCB और विराट कोहली के बेंगलुरु में मौजूद सभी फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दे दी.
वेंकटेश प्रसाद चुने गए नए KSCA अध्यक्ष
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के प्रेसिडेंट चुनाव में वेंकटेश प्रसाद को सबसे ज्यादा, 749 वोट मिले. उन्होंने 588 वोट प्राप्त करने वाले केएन शांति कुमार को पीछे छोड़ा और नए अध्यक्ष बन गए. बता दें कि इसके पहले भी वेंकटेश प्रसाद ने KSCA के साथ काम किया था, जहां वो 2010 से 2013 तक उपाध्यक्ष रहे थे. वेंकटेश प्रसाद पर अब और बड़ी जिम्मेदारी आ चुकी है. नीचे नई KSCA टीम की पूरी लिस्ट है:
- अध्यक्ष: वेंकटेश प्रसाद
- उपाध्यक्ष: सुजीत सोमसुंदर
- सचिव: संतोष मेनन
- कोषाध्यक्ष: बीएन मधुकर
- संयुक्त सचिव: बीके रवि
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: वनडे मिस करने के बाद वापसी के लिए तैयार शुभमन गिल, पहले टी20 के लिए भुवनेश्वर पहुंची टीम इंडिया
RCB फैंस से वेंकटेश प्रसाद ने किया बड़ा वादा
IPL 2025 की ट्रॉफी RCB ने जीती थी और सेलिब्रेशन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसी वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं हुआ है। वेंकटेश प्रसाद ने KSCA अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए RCB फैंस को खुशखबरी दी. उन्होंने बताया कि वो IPL को दोबारा चिन्नास्वामी में वापस लाएंगे.
उन्होंने कहा, ‘KSCA अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बहुत खुशनसीब महसूस कर रहा हूं. मैं IPL और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापस लाने की कोशिश करूंगा और कर्नाटक क्रिकेट को हर स्तर पर आगे बढ़ाने पर ध्यान दूंगा. टीमवर्क, पारदर्शिता और मेहनत से हम वहां पहुंच जाएंगे. हर उस सदस्य को धन्यवाद, जिसने मुझ पर भरोसा दिखाया.’
आप नीचे उनका सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:
वेंकटेश प्रसाद के अंतर्राष्ट्रीय स्टैट्स
वेंकटेश प्रसाद ने अप्रैल 1994 में भारत के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद वो टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए. उन्होंने 161 वनडे मैचों में 196 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी करियर इकोनॉमी 4.67 की रही और वो 1 बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल हुए. टेस्ट में वेंकटेश प्रसाद ने 33 मैच खेले और कुल 96 विकेट लेने में सफल हुए. उन्होंने यहां 2.86 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. टेस्ट में वो 7 बार 5 विकेट हॉल और 1 बार 10 विकेट हॉल लेने में सफल हुए.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा-विराट कोहली पर गौतम गंभीर का यू-टर्न! 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines