---विज्ञापन---

IND vs SA: वनडे मिस करने के बाद वापसी के लिए तैयार शुभमन गिल, पहले टी20 के लिए भुवनेश्वर पहुंची टीम इंडिया

Shubman Gill Joined Team India: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज की और अब उनकी नजर टी20 श्रृंखला पर रहने वाली है. 9 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होने वाली है और पहले मैच के लिए टीम इंडिया भुवनेश्वर पहुंच चुकी है. शुभमन गिल भी अब टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. अभिषेक शर्मा और शुभमन का बातचीत करते हुए एक वीडियो सामने आ रहा है.

---विज्ञापन---

Shubman Gill Joined Team India: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. टेस्ट श्रृंखला के दौरान शुभमन गिल चोटिल हुए थे और इसके बाद वो वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. गिल टी20 सीरीज के लिए चुने गए थे लेकिन उनके नाम के आगे स्टार लगा था. BCCI ने यहां से बताया था कि फिटनेस के आधार पर वो मैच खेलेंगे. लग रहा है कि गिल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और पहला टी20 खेलने के लिए तैयार हैं. वो टीम इंडिया के साथ भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं और ये भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.

टीम इंडिया और शुभमन गिल पहुंचे भुवनेश्वर

कटक में पहला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होने वाला है. इसके लिए टीम इंडिया भुवनेश्वर पहुंच चुकी है और शुभमन गिल भी उनके साथ हैं. बता दें कि भारतीय टीम भुवनेश्वर से कटक के लिए रवाना होने वाली है. एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां गिल अपने बेस्ट फ्रेंड अभिषेक शर्मा के साथ बातचीत कर रहे हैं. टीम इंडिया वनडे सीरीज जीतने के बाद काफी आत्मविश्वास के साथ आ रही है. उन्होंने वाइजैग वनडे जीतकर 2-1 की बढ़त से सीरीज अपने नाम कर ली. अब कटक में भी टीम इंडिया जीत के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 Auction से पहले सुनील गावस्कर को किस पर आया गुस्सा? भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

---विज्ञापन---

टी20 सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख टीमें जगह
पहला T20I9 दिसंबर 2025भारत vs साउथ अफ्रीकाकटक
दूसरा T20I11 दिसंबर 2025भारत vs साउथ अफ्रीकानया चंडीगढ़
तीसरा T20I14 दिसंबर 2025भारत vs साउथ अफ्रीकाधर्मशाला
चौथा T20I17 दिसंबर 2025भारत vs साउथ अफ्रीकालखनऊ
पांचवां T20I19 दिसंबर 2025 भारत vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने रोहित शर्मा-विराट कोहली पर बनाया दबाव? विजय हजारे ट्रॉफी खेलने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

First published on: Dec 08, 2025 08:59 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola