---विज्ञापन---

रोहित शर्मा-विराट कोहली पर गौतम गंभीर का यू-टर्न! 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत

Gautam Gambhir Praise Rohit-Virat: रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. गौतम गंभीर ने हमेशा ही इन दोनों के वर्ल्ड कप खेलने पर बोला है कि अभी दो साल है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने अब इन दोनों प्लेयर्स की जमकर तारीफ की है.

---विज्ञापन---

Gautam Gambhir Praise Rohit-Virat: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को सभी खेलते हुए देखना चाहते हैं. पिछली दो वनडे सीरीज में दो बल्लेबाजों ने कमाल किया है और खूब रन बनाए हैं. पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी इन दोनों की जगह को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे और बोल रहे थे कि वर्ल्ड कप में दो साल हैं. अब गंभीर ही इन दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. उन्होंने बताया कि रोहित और विराट के अनुभव की टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को कितनी जरूरत है.

गौतम गंभीर ने रोहित-विराट को लेकर क्या कहा?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि दोनों का अनुभव टीम के लिए जरुरी है. ये संकेत दे रहा है कि गंभीर को भी लगता है कि रोहित-विराट वर्ल्ड कप में टीम के लिए अहम किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा, ‘दोनों शानदार खिलाड़ी हैं. मैंने कई बार कहा है कि दोनों ही वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. वो इस फॉर्मेट में काफी जबरदस्त हैं और उनका अनुभव ड्रेसिंग रूम के लिए जरुरी है. रोहित-विराट वहीं कर रहे हैं, जो वो करते आए हैं. वो लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के लिए परफॉर्म करते आए हैं. उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे, क्योंकि ये वनडे फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट के लिए जरुरी है.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टी20 और टेस्ट में संन्यास से वापस लौटा ये मैच विनर, 433 दिन बाद दोबारा देश के लिए खेलने की जताई इच्छा

रोहित-विराट ने प्रदर्शन ने दिया जवाब

कई लोगों को लगा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट एवं T20I से रिटायर होने के बाद वनडे में उतना कमाल नहीं कर पाएंगे. हालांकि, उन्होंने अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 302 रन बनाए. वो दो शतक और एक अर्धशतक जड़ने में सफल हुए. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: वनडे मिस करने के बाद वापसी के लिए तैयार शुभमन गिल, पहले टी20 के लिए भुवनेश्वर पहुंची टीम इंडिया

First published on: Dec 08, 2025 10:38 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola